फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New X-ray machine reached Medical College Hospital, patients will get the facility in January

Sonipat News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंची नई एक्स-रे मशीन, मरीजों को जनवरी में मिलेगी सुविधा

Fri, 20 Dec 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 20 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
New X-ray machine reached Medical College Hospital, patients will get the facility in January
फोटो 06- सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन - फोटो : संभल
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को अब एक्स-रे कराने में परेशानी नहीं होगी। मुख्यालय से अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन उपलब्ध हो गई और मशीन को इंस्टॉल भी कर दिया गया है। इस मशीन को 10 दिन तक ट्रायल के लिए चलाएंगे। जनवरी से मरीजों को नई मशीन की जरिए एक्स-रे की सुविधा मिलनी शुरू होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में तीन एक्स-रे की तीन मशीन हैं। 13 साल पुरानी इन मशीनों के एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (एएमसी) भी खत्म हो चुका है। यह मशीन बार-बार खराब हो रही है, जिससे मरीजों को एक्स-रे कराने में परेशानी होती है। अमर उजाला में कई बार बीपीएस मेडिकल कॉलेज में खराब एक्स-रे मशीन का मुद्दा उठाया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और मुख्यालय के पास नई एक्स-रे मशीन की मांग भेजी। अब अस्पताल में एक्स-रे की मशीन उपलब्ध हो गई है। जनवरी 2025 में मशीन चालू होने के बाद मरीजों को एक्स-रे कराने में आसानी होगी और समय पर ही एक्स-रे होंगे। वर्तमान में छह महीने से एक ही मशीन के जरिए मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे की नई मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। 10 दिन ट्रायल के बाद जनवरी में मरीजों को इसकी सुविधा दी जाएगी। एक और एक्स-रे मशीन की मांग की गई है। जल्द मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दूसरी मशीन पहुंच जाएगी। इसके बाद बाद मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डाॅ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed