फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New machines to arrive in Gohana for cleaning underground pipelines.

Sonipat News: भूमिगत पाइप लाइनों की सफाई को गोहाना में आएंगी नई मशीनें

Mon, 14 Sep 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
New machines to arrive in Gohana for cleaning underground pipelines.
फोटो - लक्ष्मी नगर में भूमिगत पाइप लाइन का चेंबर। संवाद
गोहाना।
विज्ञापन

शहर की भूमिगत पाइप लाइनों की सफाई के लिए अब नगर परिषद डी-सिल्ट मशीन और जेट्टिंग कम सक्शन मशीन खरीदेगा। दोनों मशीनों की खरीद पर करीब 14.73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद ने मशीनों की खरीद के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। मशीनें उपलब्ध होने के बाद छोटी भूमिगत पाइप लाइनों की सफाई आसानी से की जा सकेगी।
शहर की गलियों में पानी की निकासी के लिए दोनों तरफ प्लास्टिक की पाइप लाइनें दबाई गई हैं। इन पाइप लाइनों का आकार छोटा होने के कारण इनकी सफाई में परेशानी आती है। बड़ी जेट्टिंग और डी-सिल्ट मशीनों के पानी का दबाव अधिक होने से प्लास्टिक पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है। ऐसे में लंबे समय से इन पाइप लाइनों की नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

सफाई के अभाव में पाइप लाइनों में मिट्टी और कचरा जमा होने से वे बार-बार अवरुद्ध हो जाती हैं। इसका सीधा असर पानी की निकासी पर पड़ता है और बारिश के दौरान गलियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। नई मशीनें आने के बाद परिषद को इन लाइनों की सफाई के लिए उपयुक्त संसाधन मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर में पहुंच रहा नालियों का कचरा
नगर परिषद ने भूमिगत पाइप लाइनों को सीवर लाइनों से जोड़ा हुआ है। इसके कारण नालियों का कचरा भी पाइप लाइनों के माध्यम से सीवर में पहुंच रहा है। इससे सीवर लाइनें भी अवरुद्ध होने की समस्या सामने आती है। परिषद अब सीवर लाइनों से जुड़ी इन पाइप लाइनों को हटाने की दिशा में भी काम करेगा। इससे सीवर में कचरा जाने पर रोक लगेगी और पानी की निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

टेंडर जारी, जल्द शुरू होगी खरीद प्रक्रिया
नगर परिषद की ओर से दोनों मशीनों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। मशीनों के उपलब्ध होने के बाद शहर की भूमिगत पाइप लाइनों की नियमित और प्रभावी तरीके से सफाई की जा सकेगी। इससे पाइप लाइनों के बार-बार अवरुद्ध होने की समस्या कम होगी और जलभराव से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

--------------------------------
शहर की भूमिगत पाइप लाइनों की सफाई के लिए डी-सिल्ट और जेट्टिंग कम सक्शन मशीन खरीदी जा रही हैं। टेंडर जारी कर दिया गया है। मशीनें आने के बाद पाइप लाइनों की सफाई बेहतर ढंग से हो सकेगी और पानी निकासी व्यवस्था में सुधार आएगा।

रजनी विरमानी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed