फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New identity found on the map of green energy and smart logistics

Sonipat News: ग्रीन एनर्जी व स्मार्ट लॉजिस्टिक के मानचित्र पर मिली नई पहचान

Thu, 09 Oct 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
New identity found on the map of green energy and smart logistics
फोटो :31: सोनीपत के गन्नौर में केंद्रीय केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का
सोनीपत। गांव पांची गुजरान स्थित दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल (डीआईसीटी) में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पहले वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग एवं चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इससे ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट लॉजिस्टिक के मानचित्र पर सोनीपत को नई पहचान मिली है।
विज्ञापन

यह परियोजना सिर्फ राष्ट्रीय स्तर की पहल नहीं, बल्कि सोनीपत जिले की औद्योगिक और आर्थिक प्रगति के लिए भी ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है। यह कहना है स्थानीय उद्योगपतियों और क्षेत्रवासियों का। इनका मानना है कि इस परियोजना से भारी वाहनों के लिए चार्जिंग और लॉजिस्टिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इससे सोनीपत को ग्रीन इंडस्ट्री हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। नेशनल हाईवे-44 के के निकट होने के कारण यह स्थान हरियाणा में ई-मोबिलिटी लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होने की पूरी संभावना रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार और कौशल विकास के अवसर : एनर्जी इन मोशन कंपनी के एमडी नरेंद्र मुरूकुंबी ने बताया कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्टेशन पर ट्रक ऑपरेटर, तकनीशियन, बैटरी मैनेजमेंट स्टाफ और लॉजिस्टिक मैनेजर जैसे पदों के लिए करीब 300 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होंगे। डीआईसीटी प्रशासन का कहना है कि यह सुविधा न केवल लॉजिस्टिक लागत घटाएगी, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को भी आकर्षित करेगी।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद : इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, विधायक देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, निर्मल चौधरी, अशोक भारद्वाज, देवेंद्र कौशिक, आजाद नेहरा, जसबीर दोदवा, पुनित राई और तरुण देवीदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed