फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New Delhi-Katra special train will run two days a week from 16th

Sonipat News: 16 से सप्ताह में दो दिन चलेगी नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन

Fri, 06 Oct 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
New Delhi-Katra special train will run two days a week from 16th
फोटो 26. सोनीपत रेलवे स्टेशन। संवाद
सोनीपत। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन (04049/50) का परिचालन किया जाएगा। नवरात्रि समेत त्योहारी सीजन में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का संचालन 16 अक्तूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक जारी रहेगा। यह ट्रेन सप्ताह में हर सोमवार व शनिवार को चला करेगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के चलते जम्मूतवी व कटरा जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। अधिकांश ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को ध्यान में रखकर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। नई दिल्ली से चलकर वाया सोनीपत होकर कटरा जाने वाली ट्रेन (04049) का 16 अक्तूबर से शुरू होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 11.30 बजे चलेगी और सोनीपत रेलवे जंक्शन पर रात 12 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए अगले दिन सुबह 11.25 बजे कटड़ा पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 04050 17 अक्तूबर को शाम साढ़े 6 बजे कटरा से रवाना होगा। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 5 बजे पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों के चलने से सोनीपत के यात्रियों को काफी फायदा होगा। विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर से लेकर 30 नवंबर तक 26 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

नवरात्रि और त्योहारी सीजन में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन को 16 अक्तूबर से चलाया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन सोमवार व शनिवार को चला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed