फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New courses started in NSQF centers of seven schools

सात स्कूलों के एनएसक्यूएफ केंद्रों में शुरू किए नए पाठ्यक्रम

Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
New courses started in NSQF centers of seven schools
सरकार विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ ही तकनीकी शिक्षा पर भी जोर दे रही है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिले के सात स्कूलों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) केंद्रों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति दी है। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी चालू शैक्षणिक सत्र से ही दाखिला ले सकेंगे। इससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार कार्य में निपुण बनाने के लिए तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है। इसके लिए स्कूलों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। साथ ही जिले के अन्य स्कूलों में भी एनएसक्यूएफ केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में जिले के करीब 56 राजकीय स्कूलों में एनएसक्यूएफ केंद्र चल रहे है। इन केंद्रों पर समय की जरूरत और विद्यार्थियों की मांग के अनुसार ही पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कुछ स्कूलों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की जा रही थी। जिसे स्कूल शिक्षा परियोजना ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

नियुक्त किए जाएंगे शिक्षक
सात स्कूलों में नए पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रमों के बेहतर संचालन और विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी ताकि इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को पारंगत किया जा सके। शिक्षा अधिकारियों की मानें तो नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा देने पर जोर दिया जा रहा है। विभाग की तरफ से प्रत्येक विद्यार्थी को पाठ्यक्रम से संबंधित किट भी मुहैया करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में ये पाठ्यक्रम किए शुरू
स्कूल पाठ्यक्रम
राजकीय उच्च विद्यालय, राई ऑटोमोबाइल, सिलाई कढ़ाई व होम फर्निशिंग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनाना ऑटोमोबाइल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी झंझारा सिलाई कढ़ाई व होम फर्निशिंग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जटवाडा इलैक्ट्रीशियन व पलंबर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चिड़ाना इलैक्ट्रीशियन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनवासा सिलाई कढ़ाई
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पबनेरा सिलाई कढ़ाई
जिले के सात स्कूलों में एनएसक्यूएफ केंद्रों पर नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में चालू शैक्षणिक सत्र में ही दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर लाभ उठा सकते हैं।
-नवीन गुलिया, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed