{"_id":"684da7256bcbf4ae400c3e59","slug":"new-buses-will-be-added-to-the-fleet-of-haryana-roadways-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें, लंबे रूट पर देंगी सेवाएं, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें, लंबे रूट पर देंगी सेवाएं, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Sat, 14 Jun 2025 10:15 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:15 PM IST
सार
गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जा रहे सैलानियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज ने नई बसों का संचालन शुरू कर दिया है। दो माह में रोडवेज के बेड़े में 9 बसें शामिल की गई हैं और जल्द ही 11 नई बसों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज डिपो की ओर से चार नई बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में जा रहे सैलानियों की सुविधा के लिए शिमला व सुजानपुर रूट पर दो-दो नई बसों का संचालन किया गया है। ट्रेन फुल होने की वजह से गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ठंडे स्थानों की तरफ जा रहे हैं। ज्यादातर लोग शिमला, मसूरी, नैनीताल, लेह, लद्दाख की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना काल के बाद फरवरी 2022 में सोनीपत-शिमला रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया था। अब यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक माह पहले शिमला रूट पर एक अतिरिक्त बस शुरू की है। अब शिमला रूट पर दो-दो बसें जा रही हैं। वहीं, सुजानपुर रूट पर पहले से दो बसें चल रही हैं। यह बसें सोनीपत डिपो से वाया दिल्ली होते हुए लंबे रूट पर जा रही हैं। दोनों रूटों से पुरानी बसें हटाकर नई बसों का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
बेड़े में शामिल होंगी 11 नई बसें
इससे पहले 25 अप्रैल को सोनीपत रोडवेज बेड़े में पांच नई बसें शामिल हुई थीं। पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से तीन बसों को कटरा व दो को सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। 26 मई को चार और नई बसें सोनीपत पहुंची हैं। अब इन बसों को शिमला व सुजानपुर रूट पर चलाया जाने लगा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार 11 नई बसें और आनी हैं। बेड़े में नई बसों के शामिल होने से इनका परिचालन बेहतर होगा। साथ ही जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, उन पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
नई बसों के आने पर ग्रामीण बस सेवा बढ़ेगी
नई बसों के आने के बाद ग्रामीण बस सेवा बढ़ाने की तैयारी है। नई बसों को लंबे रूट पर चलाया जाएगा। वहीं, पुरानी बसों को लंबे रूट से उतारकर लोकल रूट पर संचालित किया जाएगा। साथ ही सर्वे करके ग्रामीण रूट पर भी रोडवेज बस सेवा बढ़ाई जा सकेगी। इससे ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में राहत मिल सकेगी।
दो माह में रोडवेज बेड़े में नौ बसें शामिल हो चुकी हैं। 11 बसें और शामिल होने की संभावना है। नई बसों का संचालन लंबे रूट पर किया जा रहा है। पुरानी बसों को लंबे रूट से हटाकर लोकल रूट पर चलाया जा रहा है। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को राहत मिल रही है।- संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
ये भी पढ़ें: Spnipat: "हरियाणा को मिल रहा सबसे कम बजट, राज्य में नहीं आई 1 इंच भी मेट्रो, भाखड़ा के पानी पर पंजाब का कब्जा"