फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MP Deepender Hooda slam BJP in Sonipat

Spnipat: "हरियाणा को मिल रहा सबसे कम बजट, राज्य में नहीं आई 1 इंच भी मेट्रो, भाखड़ा के पानी पर पंजाब का कब्जा"

Sat, 14 Jun 2025 07:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 07:25 PM IST
सार

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर तंज कसा और जमकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा  हरियाणा में 11 साल में कोई विकास नहीं हुआ है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
MP Deepender Hooda slam BJP in Sonipat
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रोहतक से सांसद एवं कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा से 11 साल के कार्यों पर 11 सवाल किए थे। केंद्र सरकार यह भी जवाब दे कि 11 साल में केंद्र सरकार हरियाणा के लिए कौन सी नई उपलब्धि लाई व क्या कार्य करवाए गए। दीपेंद्र हुड्डा ने किरण चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ नेता भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्डा का नाम जपते रहते हैं और वह हमारे नाम पर ही राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को खरखौदा के गांव गोरड़ में आयोजित संत कबीरदास प्रकट उत्सव समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दीपेंद्र हुड्डा ने संत कबीर धर्मशाला की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 11 साल के काम को सबसे बड़ा जुमला बना रही है। प्रदेश सरकार केवल चुप रहकर सब कुछ देख रही है। दीपेंद्र ने कहा कि कांग्रेस राज में केंद्र से गोहाना में रेल कोच फैक्ट्री की सौगात लाई गई, जो आज बनारस पहुंच गई। हरियाणा में जो एयरपोर्ट बनना था, जो अब जेवर नोएडा पहुंच गया। हरियाणा के लिए 11 साल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं की गई है।

विज्ञापन

हरियाणा की तरफ 1 इंच नहीं आई मेट्रो

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस एम्स के 11 अस्पताल लेकर आई थी, लेकिन 11 साल में किसी भी एम्स का कोई जिक्र नहीं है। हरियाणा में कोई नई रेलवे लाइन नहीं बिछाई गई। इसी के साथ जिस मेट्रो के नाम पर भाजपा राजनीति करती है, वह मेट्रो 1 इंच भी हरियाणा की तरफ नहीं आई है। केंद्र सरकार 28 राज्यों में सबसे कम बजट हरियाणा को दे रही है। खेल बजट भी हरियाणा को सबसे कम मिल रहा है। प्रदेश के पानी पर भी डाका मारा गया। भाखड़ा के पानी पर पंजाब सरकार ने कब्जा किया, जिस पर केंद्र सरकार चुप है।

कुलदीप शर्मा के बयान पर मौन होकर निकले दीपेंद्र

भाजपा नेत्री किरण चौधरी के सवाल पर दीपेंद्र ने कहा कि कुछ नेता सुबह-शाम भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा का नाम जपते हैं। हमारे नाम पर ही कुछ नेता राजनीति कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार अपना पक्ष नहीं रख रही, विद्यार्थियों की मांग सही है, उनके पक्ष में कांग्रेस जा रही है। वहीं दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा के बयान पर बिना कुछ कहे ही चले गए। राहुल गांधी के दौरे व संगठन पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जल्द संगठन तैयार हो जाएगा।



ये भी पढ़ें:  मंत्री अनिल विज का दिल्ली दौरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, रखी ये मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed