फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   new born baby, found near severage, camera

नाले के पास पड़ा मिला नवजात, सीएचसी के कैमरे में दिख रहे परिवार पर फेंकने का शक

Sat, 13 Feb 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
new born baby, found near severage, camera
नाले के पास पड़े नवजात को उठाता होमगार्ड का जवान। - फोटो : Sonipat
गन्नौर। गन्नौर में ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जन्म के बाद जिस मासूम को मां का आंचल मिलना चाहिए था उसे जीटी रोड पर पुलिस चौकी के पास नाले के निकट फेंक दिया गया। वहां शुक्रवार दोपहर बाद खेल रहे बच्चों को नवजात बच्चे (लड़का) के रोने की आवाज सुनाई दी तो देखने पर नवजात रूई में लिपटा मिला। वह नजदीक जीटी रोड पुलिस चौकी में गए और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने नवजात को उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी की है, जिसमें गन्नौर सीएचसी में वीरवार रात को एक महिला को प्रसव के लिए युवक लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को बच्चों ने चौकी पुलिस को नवजात के नाले के पास पड़े होने की सूचना दी। जिस पर चौकी प्रभारी जितेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम नवजात के पास गई और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आई। जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा स्वस्थ है। पुलिस ने बच्चे की मां का सुराग लगाने के लिए सामुदायिक केंद्र में लगे सीसीटीवी में डिलवरी रूम के पास की वीडियो की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नवजात की मां का सुराग लगाने में लगी पुलिस
चौकी प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि जांच में पता लगा है कि सीएचसी में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। वह सीएचसी से बिना डिस्चार्ज लिए ही गायब हो गई। पता लगाया जा रहा है कि नवजात को सड़क के पास किस कारण फेंका गया। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि यह बच्चा उस महिला का तो नहीं है जिसने सुबह सीएचसी में लड़के को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रहे : एसएमओ
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीना आनंद ने बताया कि पुलिस नवजात बच्चे को उपचार के लिए लेकर आई है। बच्चा अभी स्वस्थ है। बच्चे के परिजनों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी वीडियो चेक कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed