{"_id":"6838c057bae555f7f0035f4a","slug":"netaji-express-will-run-with-lhb-coaches-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137305-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी नेताजी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी नेताजी एक्सप्रेस
Fri, 30 May 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। रेलवे दिल्ली-सोनीपत-अंबाला के रास्ते हावड़ा जंक्शन से कालड़ा स्टेशन तक अप-डाउन रूट पर आवागमन करने वाली ट्रेन संख्या 12311-12 नेताजी एक्सप्रेस के कोच में बदलाव करने जा रहा है। यह 14 व 16 जुलाई से नए लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) अर्थात हल्के व तेज गति वाले कोच के साथ परिचालन करेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) अर्थात वजनी व शोर करने वाली 24 कोच की नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन में अब 22 कोच होंगे, जबकि कोच कम होने के बावजूद इनमें सीटों की संख्या ज्यादा रहेगी। कोट हल्के, सुविधाजनक होने के चलते इसकी गति 160 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सकेगा।
नेताजी एक्सप्रेस का 14 जुलाई को हावड़ा जंक्शन व 16 जुलाई को कालका स्टेशन से नए एलएचबी कोच लगाकर परिचालन किया जाएगा। इसमें 2 टीयर एसी, 3 टीयर एसी, सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के साथ सामान व जनरेटर बोगी शामिल रहेगी। ट्रेन में सीटों की संख्या बढ़ने से अधिक यात्रियों को रिजर्व सीट मिल पाएंगी। सोनीपत स्टेशन पर नेताजी एक्सप्रेस का अप लाइन पर रात 9:52 बजे व डाउन लाइन पर सुबह 4:25 बजे ठहराव निर्धारित है।
विज्ञापन
नेताजी एक्सप्रेस का 158 वर्ष से हो रहा परिचालन
अधिकारियों के अनुसार नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन का 158 वर्ष से परिचालन हो रहा है। वर्ष 1866 में हावड़ा-दिल्ली तक इस ट्रेन के परिचालन की शुरुआत भाप इंजन से की गई थी। रेलवे ने वर्ष 1891 में ट्रेन के परिचालन का कालका स्टेशन तक विस्तार किया था। 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में ट्रेन का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस रखा गया था। रेलवे अब नेताजी एक्सप्रेस के कोच में बदलाव करने जा रहा है।
वर्जन
नेताजी एक्सप्रेस का जुलाई से एलएचबी कोच के साथ परिचालन किया जाएगा। यह निर्णय ट्रेन की गति में सुधार लाने सहित यात्रियों की सुविधाजनक आवागमन के चलते लिया गया है। एलएचबी कोच वाली नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन की गति 160 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से रहेगी। -पुष्पेश रमन त्रिपाठी, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल