फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Netaji Express will no longer be superfast after two months, fares to be reduced

Sonipat News: दो माह बाद सुपरफास्ट नहीं रहेगी नेताजी एक्सप्रेस, घटेगा किराया

Thu, 12 Feb 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Netaji Express will no longer be superfast after two months, fares to be reduced
फोटो : : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हावड़ा से चलकर कालका जाने वाले नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन अब दो माह बाद सुपरफास्ट नहीं रहेगी। 13 अप्रैल से इस ट्रेन से सुपरफास्ट का दर्जा हट जाएगा। इसे मेल बनाकर चलाया जाएगा। सुपरफास्ट का दर्जा हटने के बाद नेताजी एक्सप्रेस 13051/52 नंबर से जानी जाएगी। किराया भी घटेगा।
ट्रेन नंबर 12311 रोजाना हावड़ा स्टेशन से रात 9:55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 9:52 बजे सोनीपत और उसी रात तीन बजे कालका पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 12312 कालका से रात 11.55 बजे रवाना होकर रात 4:22 बजे सोनीपत और तीसरे दिन सुबह 8:05 बजे हावड़ा पहुंचती है।
विज्ञापन

कालका मेल की शुरुआत वर्ष 1866 में भाप इंजन से हुई थी। यह ट्रेन पहले कोलकाता से दिल्ली के बीच चलती थी। 1891 में इसका विस्तार कालका तक कर दिया गया।
13 अप्रैल से यह ट्रेन 13051 नंबर के साथ हावड़ा से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 15 अप्रैल को 13052 नंबर के साथ कालका से हावड़ा के लिए रवाना होगा। वर्तमान में इस ट्रेन में सफर करने के लिए किराये के साथ सुपरफास्ट का चार्ज फर्स्ट एसी में 75 रुपये प्रति टिकट, सेकेंड व थर्ड एसी कोच में सफर करने के लिए 45 रुपये प्रति टिकट लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्लीपर में यात्रा करने पर 30 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाता है। 13 अप्रैल से इस ट्रेन में यात्रा के दौरान सुपरफास्ट चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रा करने से यात्रियों के पैसे भी बचेंगे।

वर्जन
रेल परिचालन को बेहतर करने के लिए नेताजी एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाया जा रहा है। 13 अप्रैल हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस अब मेल ही रहेगी। इसके बाद सुपरफास्ट चार्ज नहीं लिया जएगा। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed