फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Netaji Express ran late at 9.30 and Unchahar by six hours.

Sonipat News: नेताजी एक्सप्रेस साढ़े नौ तो ऊंचाहार छह घंटे की देरी से चली

Sat, 16 Nov 2024 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Netaji Express ran late at 9.30 and Unchahar by six hours.
सोनीपत। मौसम में आए बदलाव से जिले में तीसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। शुक्रवार तड़के शहरी क्षेत्र में दृश्यता 100 मीटर तो ग्रामीण क्षेत्रों में सिमटकर 50 मीटर रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चले। कोहरे ने ट्रेनों की गति पर भी ब्रेक लगाए। हावड़ा से कालका जाने वाली गाड़ी संख्या 12311 नेताजी एक्सप्रेस 9:00 घंटे तो 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 6:19 घंटे की देरी से चली। अन्य मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां भी एक से दो घंटे तक की देरी से चली, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम में आए परिवर्तन से शुक्रवार सुबह भी जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। वीरवार रात को ही कोहरे का असर गहराने लगा था। हालांकि, हवा चलने से कोहरे का असर कम रहा। तड़के कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। शहरी क्षेत्र में सुबह आठ बजे तक तो ग्रामीण क्षेत्र में सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। मौसम में आए परिवर्तन से जिले का न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे कोहरे का प्रभाव कम रहा। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जिले में कोहरे का असर अभी बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

मोबाइल पर जांचते रहे ट्रेनों का स्टेट्स
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र पर जाकर तो कभी अपने मोबाइल पर ट्रेनों के स्टेट्स की जांच करते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। सुबह के समय काम पर जाने वाले यात्रियाें की स्टेशन पर भीड़ लगी रही। ट्रेन के आते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी देरी से चली ट्रेनें

अप ट्रैक की ट्रेनें
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम स्थित

14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 06:19 घंटे
04471 गाजियाबाद-पानीपत मेमू 01:30 घंटे
14033 जम्मू मेल 01:00 घंटे
18309 मूरी एक्सप्रेस 01:10 घंटे
04405 हजरत-निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र मेमू 02:00 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 09:00 घंटे

डाउन ट्रैक की ट्रेनें
04964 महिला स्पेशल ट्रेन 01:28 घंटे
04910 पानीपत-दिल्ली सवारी गाड़ी 01:52 घंटे
04472 पानीपत-गाजियाबाद सवारी गाड़ी 02:18 घंटे
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 05:41 घंटे
04406 एचएनके सवारी गाड़ी 01:44 घंटे
04178 केडीएम सवारी गाड़ी 01:28 घंटे
04076 नई दिल्ली त्योहार स्पेशल 02:41 घंटे
11078 झेलम एक्सप्रेस 01:30 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 03:00 घंटे
12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 01:40 घंटे
18310 संभलपुर एक्सप्रेस 01:45 घंटे
04450 पानीपत-नई दिल्ली मेमू 01:28 घंटे
04586 पानीपत-गाजियाबाद मेमू 01:40 घंटे

वर्जन

-मौसम में आए बदलाव से जिला शुक्रवार को भी कोहरे की चादर से ढका रहा। हालांकि, हवा चलने से कोहरे का असर ज्यादा देर तक नहीं रह सका। जिससे वाहन चालकों को राहत मिली है। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, अभी कोहरे का असर बरकरार रहेगा।
-प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed