फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nephew arrested for killing farmers

किसान के सिर में कस्सी मारकर हत्या करने का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Wed, 18 Aug 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nephew arrested for killing farmers
पुलिस की गिरफ्तार में हत्या का आरोपी। - फोटो : Sonipat
गोहाना। गांव निजामपुर में किसान के सिर में कस्सी मारकर हत्या करने के मामले में बरोदा थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। वह रिश्ते में किसान का भतीजा है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निजामपुर निवासी बलजीत ने मंगलवार को बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि नहरी पानी के विवाद को लेकर परिवार में ही भतीजे प्रदीप ने उसके भाई महावीर के सिर में कस्सी मार दी। इसके बाद उसकी रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रदीप पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में उसने नहरी पानी विवाद को लेकर ही महावीर की हत्या करने की बात कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed