फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Couple kidnapped nine month old baby in Sonipat

सोनीपत: खुद की नहीं थी संतान, पड़ोसी के नौ माह के बच्चे को अपहरण कर ले गया दंपती 

Tue, 09 Nov 2021 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 09 Nov 2021 12:30 AM IST
सार

  • सोनीपत में एक बच्चे का अपहरण हो गया है
  • अपहरण का आरोपी पास ही रहने वाले दंपती पर लगा है
  • बताया जा रहा है कि दंपती की अपनी कोई संतान नहीं है
  • जिसके चलते वे बच्चे को अपहरण करके ले गए हैं

विज्ञापन
Couple kidnapped nine month old baby in Sonipat
मां के साथ अपहृत कार्तिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव सेरसा में एक दंपती ने अपने पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला के नौ माह के बच्चे का अपहरण कर लिया और फरार हो गए। महिला का आरोप है कि वे बच्चे को अकसर खिलाने के लिए लेकर जाते थे। घटना के दिन वह उसे उठाकर फरार हो गए। उनके कमरे पर ताला लगा है। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। महिला ने आरोपी दंपती पर बच्चे का अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: टोहाना में व्यापारी के घर से 40 तोले सोना व एक लाख की नकदी चोरी, दो चोरों ने की वारदात
विज्ञापन


महिला के पहले पति की हो चुकी मौत
मूलरूप से यूपी के जिला आगरा के गांव खेड़ा राठौर की रहने वाली डोली ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पति नीरज के साथ दो साल से गांव सेरसा में रतन सिंह के मकान में किराये पर रहती है। उसके पहले पति की मौत हो चुकी है और नीरज से उसकी दूसरी शादी हुई है। दो पहले पति से बच्चे हैं और नीरज से शादी के बाद भी दो बच्चे हुए हैं। उनमें सबसे छोटा बेटा कार्तिक नौ माह का है। उनके पड़ोस में मूलरूप से यूपी के हाथरस जिले के सुल्तानपुर खेड़ा का कृष्ण व बबीता भी रहते थे। वह उसके बेटे को खिलाने के बहाने ले जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7 नवंबर की शाम करीब चार बजे कृष्ण व बबीता उसके बेटे को कमरे से उठाकर ले गए। जब वह देर शाम तक बच्चे को लेकर नहीं आए तो वह उनके कमरे में गई, वहां पर ताला लगा था। उन्होंने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह भी बंद आ रहा है। उसने अनहोनी की आशंका सताने लगी। उसने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। उसके बाद दंपती की तलाश शुरू कर दी। उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगने पर मामले से कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है।


ये भी पढ़ें-सोनीपत: गोहाना में महिला के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले 2.91 लाख रुपये

दंपती के पास नहीं है अपना बच्चा
डोली के भाई अभिषेक ने बताया कि कृष्ण व बबीता का अपना बच्चा नहीं है। उनकी शादी कई साल पहले हो चुकी है। उन्हें अंदेशा है कि बच्चा नहीं होने के चलते ही वह उसके भांजे का अपहरण कर फरार हो गए है। उन्होंने पुलिस से जल्द उनका पता लगाकर गिरफ्तार करने व बच्चे को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: निजी शैक्षणिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी एक वर्ष की छूट

गांव सेरसा से बच्चे के अपहरण की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपहरण का आरोप पड़ोस में रहने वाले दंपती पर लगा है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। 
-इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed