फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neha won in the traditional phase and Anju won in the moral phase.

Sonipat News: पारंपरिक चरण में नेहा व नैतिक चरण में अंजू ने बाजी मारी

Sun, 07 Apr 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Neha won in the traditional phase and Anju won in the moral phase.
खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में आयोजित कैटवाक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं।
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में सामुदायिक महाविद्यालय योजना के तहत संचालित किए जा रहे ब्यूटी एंड वैलनेस और ड्रेस डिजाइनिंग एंड टेलरिंग कोर्स प्रभारी शालू व रिंकी के नेतृत्व में रैंप वॉक शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसके पारंपरिक चरण में नेहा ने व नैतिक चरण में अंजू ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डाॅ. वीरेंद्र दहिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में समिति प्रधान वेद प्रकाश दहिया बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ फैशन की दुनिया से भी परिचित कराना रहा। शो में पहने गए परिधान ड्रेस डिजाइनिंग एंड टेलरिंग की छात्राओं ने तैयार किए। हेयर स्टाइल, मेकअप ब्यूटी एंड वेलनेस की छात्राओं ने बनाए। पारंपरिक चरण में पहला स्थान नेहा, दूसरा रूपा व तीसरा स्थान प्रीति ने प्राप्त किया। एथिक चरण में अंजू पहले, अनु दूसरे व साक्षी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं थीम चरण में नेहा ने पहला स्थान, अंजू ने दूसरा व पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुमिता, डाॅ. सुषमा, पूनम व डाॅ. प्रमिला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed