फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence of tobacco warehouse owners led to the death of three workers

Sonipat News: तंबाकू गोदाम मालिकों की लापरवाही से गई तीन श्रमिकों की जान

Sat, 14 Sep 2024 06:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Negligence of tobacco warehouse owners led to the death of three workers
फोटो :26: सोनीपत के गोहाना में तीन श्रमिकों की मौत के मामले में सरकार से आर्थिक मदद की मांग करत
गोहाना। बरोदा रोड स्थित हुकम चंद मंडी के पास तंबाकू के गोदाम में बनाए गए टैंक में तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत मामले में गोदाम मालिक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का आरोप है कि श्रमिकों ने बार-बार मालिक से सुरक्षा मास्क की मांग की थी, लेकिन मास्क नहीं दिए गए।
विज्ञापन


तंबाकू गोदाम में मालिक ने श्रमिकों को बिना सुरक्षा मास्क के टैंक में उतार दिया था। जहरीली गैस की वजह से तीन श्रमिकों सतीश, अरुण व ओमहरी उर्फ ओमपाल की मौत हो गई थी। काठमंडी में रहने वाले महाबीर का कहना है कि यह तंबाकू का गोदाम पंकज उर्फ गोलू और नीरज चलाते हैं। वीरवार को गोदाम में सीरा तैयार करने के टैंक में बाल्टी गिर गई थी। पहले एक श्रमिक को टैंक में उतारा, जो बाहर नहीं निकला। इसके बाद मालिक ने दो श्रमिकों को टैंक में उतारा और वह बाहर नहीं आए। गोदाम में तीनों श्रमिकों की मौत हो गई थी। पुलिस ने महाबीर की शिकायत पर पुलिस ने गोदाम के मालिक व उसके भाई पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




अरुण ने काम के लिए ओमहरी को बुलाया था गोहाना

उत्तरप्रदेश में बरेली जिले के गांव फुंदापुर उर्फ अटा के अरुण करीब सात साल पहले गोहाना में काम करने के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने बुआ के लड़के ओमपाल उर्फ ओम हरि लगभग छह वर्ष पहले काम करने के लिए गोहाना बुलाया था। दोनों तंबाकू के गोदाम में काम करते थे। हादसा होने के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजन सुबह गोहाना पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अरुण की लगभग 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी चार बेटियों और एक बेटा है। ओमपाल की दो बेटियां व एक बेटा है। सतीश के पास एक बेटा है। तंबाकू फैक्टरी में तीन श्रमिकों की मौत के बाद नौ बच्चों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया है। अरुण व ओमहरी गोहाना रहकर बच्चों के लिए हर महीने पैसे भेजते थे। तीनों श्रमिकों के शव लेने पहुंचे परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार की है।




पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना

फोटो 50- सोनीपत के गांव बड़ौली स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर रोष जताते धार्मिक संगठनों के सदस्य

फोटो 50- सोनीपत के गांव बड़ौली स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर रोष जताते धार्मिक संगठनों के सदस्य

फोटो 50- सोनीपत के गांव बड़ौली स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर रोष जताते धार्मिक संगठनों के सदस्य

फोटो 50- सोनीपत के गांव बड़ौली स्थित सरकारी स्कूल के गेट पर रोष जताते धार्मिक संगठनों के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed