{"_id":"67aa5c75ff242239f307cf32","slug":"negligence-even-after-the-death-of-a-child-open-manholes-are-inviting-accidents-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132085-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बच्चे की मौत के बाद भी लापरवाही, खुले मैनहोल दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बच्चे की मौत के बाद भी लापरवाही, खुले मैनहोल दे रहे हादसों को न्योता
Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान रोड पर सीवर के मैनहोल का ढक्कन टूटा होने पर जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने उस पर बैठकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क के बीच 30 फीट गहरे मैनहोल का टूटा ढक्कन हर समय हादसे का न्योता दे रहा है, लेकिन कर्मचारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ड्रेन संख्या-6 पर 30 जुलाई 2024 को खुले मैनहोल में गिरकर हुई बच्चे की मौत के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। शहर में कई जगह मैनहोल के टूटे ढक्कन हादसे का कारण बन सकते हैं।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ब्लॉक समिति सदस्य विकास शर्मा, नीतीश भारद्वाज व राजेश ने कहा कि शहर में कई जगह टूटी सड़कें, टूटे मैनहोल के ढक्कन हादसे का कारण बन सकते हैं। वाहन चालक व राहगीर जान हथेली पर लेकर आवागमन करने को मजबूर हैं। बड़े गड्ढों से जहां दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं, वहीं खुले मैनहोल से खतरा मंडरा रहा है। अनजान बने अधिकारी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। गढ़ी ब्राह्मणान रोड पर खुले मैनहोल से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़क सुरक्षा व्यवस्था के मामलों में लीपापोती कर रहे हैं। समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह लोगों के साथ जल्द प्रदर्शन करेंगे। जिला पार्षद ने कहा कि अगर अब कोई अनहोनी होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
गढ़ी ब्राह्मणान रोड पर मैनहोल के ढक्कन टूटने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कहीं मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं तो उन्हें जल्द बदलवाया जाएगा।
- परविंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम