{"_id":"68e298dab49cb2caf100eb94","slug":"negativity-should-not-enter-the-human-being-dr-swami-divyanand-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143349-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य के अंदर न आए नकारात्मकता का भाव : डॉ. स्वामी दिव्यानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनुष्य के अंदर न आए नकारात्मकता का भाव : डॉ. स्वामी दिव्यानंद
Sun, 05 Oct 2025 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में दिव्य आध्यात्मिक सत्संग के दौरान
सोनीपत। नंदवानी नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 53वें वार्षिक उत्सव पर चल रहे तीन दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। सुबह मंदिर समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने मिलकर हवन में आहुति डाली। गीता ज्ञानेश्वर डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज भिक्षु ने भागवत सत्संग करते हुए रामचरितमानस की व्याख्या की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
डॉ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने बताया कि सत्संग की बातों को जीवन में उतारे बिना सत्संग सुनने का कोई फायदा नहीं है। हनुमान जी ने जिस प्रकार जप-तप से साधना कर भक्ति व शक्ति का जो मार्ग प्रस्तुत किया, वह आज के समय में कोई नहीं कर सकता। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि गीता का उपदेश यही है कि धर्म को ग्लानि से बचाना अर्थात मनुष्य के अंदर नकारात्मकता का भाव नहीं होना चाहिए।
कर्मों में कोई भी फेरबदल नहीं कर सकता। मनुष्य को अपने कर्म का पालन करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में समिति के प्रधान सोहनलाल भारती, हरभगवान दास अरोड़ा, कृष्ण कुमार नंदवानी, यशपाल, पोखर दास, मुकेश मल्होत्रा, मुकेश धीर, दर्शन आहुजा, रामस्वरूप नंदवानी, मदनलाल खुराना, प्रेमप्रकाश खुराना, रामधन शर्मा, सुमन मल्होत्रा, शीला अरोड़ा, सरला नंदवानी, संतोष मौजूद रही।