फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NCC cadet Apoorva was felicitated on reaching college

Sonipat News: एनसीसी कैडेट अपूर्वा का कॉलेज पहुंचने पर किया अभिनंदन

Tue, 11 Feb 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
NCC cadet Apoorva was felicitated on reaching college
फोटो 07- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य व अन्य के साथ प्रमाण पत्र दिखाती एनसीस
सोनीपत। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर व प्रधानमंत्री रैली में हिस्सा लेकर लौटी जीवीएम कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट अपूर्वा शर्मा का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने इसे कैडेट के साथ काॅलेज के लिए भी गौरवमयी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन

जीवीएम की एनसीसी इकाई की प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रियंका ने बताया कि काॅलेज की एनसीसी कैडेट को इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आरडीसी में हिस्सा लेने का मौका मिला। इससे पहले उन्होंने डीसीएटी-1, आईजीसी और तीन प्री-आरडीसी शिविरों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। आरडीसी के दौरान उन्होंने समूह नृत्य, समूह गीत और बैले जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रधानमंत्री रैली में भी हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री निवास का दौरा किया। इसके अलावा अपूर्वा ने युवा विनिमय कार्यक्रम के कैडेट्स के साथ भी मुलाकात की। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। अपूर्वा को रूपनगर एनसीसी अकादमी से भी 2500 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। प्राचार्य ने एनसीसी की अन्य कैडेट को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed