{"_id":"64f094097f141ad0fe059c64","slug":"navratri-2023-seats-full-in-trains-going-to-katra-navratri-will-start-on-october-15-vande-bharat-left-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri 2023: कटरा जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, 15 अक्तूबर को शुरू होगा नवरात्र, वंदेभारत ट्रेन में बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri 2023: कटरा जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, 15 अक्तूबर को शुरू होगा नवरात्र, वंदेभारत ट्रेन में बची
Thu, 31 Aug 2023 06:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 31 Aug 2023 06:52 PM IST
सार
Navratri 2023: लोगों के पास कटरा तक पहुंचने के लिए अभी एक ट्रेन वंदेभारत में टिकट मिलने का विकल्प खुला है। इस ट्रेन में सीटें खाली हैं, लेकिन यात्रियों को अन्य ट्रेनों की अपेक्षा इसमें टिकट के लिए काफी अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्र शुरू होने में अभी डेढ़ माह बाकी है, मगर माता वैष्णो देवी (कटरा) जाने वाली ट्रेनों में अभी से एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हालात यह हैं कि ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। ऐसे में नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने के श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेनों में स्लीपर से लेकर प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच तक में वेटिंग लंबी पहुंच गई है।
विज्ञापन
तत्काल कोटे से ही कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद
सोनीपत, पानीपत, दिल्ली समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। दिल्ली से जम्मू तक जाने वाली ट्रेनों में भी सीट खाली नहीं है। यात्रियों को एक दिन पहले तत्काल कोटे से ही कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वंदेभारत में सीटें खाली
लोगों के पास कटरा तक पहुंचने के लिए अभी एक ट्रेन वंदेभारत में टिकट मिलने का विकल्प खुला है। इस ट्रेन में सीटें खाली हैं, लेकिन यात्रियों को अन्य ट्रेनों की अपेक्षा इसमें टिकट के लिए काफी अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा। यदि कोई यात्री सोनीपत से स्लीपर कोच में कटरा तक सफर करता है तो उसे 375 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, मगर वंदेभारत ट्रेन में इसके लिए उसे 1675 रुपये वहन करने होंगे। वहीं सोनीपत के श्रद्धालुओं को नई दिल्ली से ट्रेन पकड़नी होगी।
विज्ञापन
मालवा एक्सप्रेस में वेटिंग
तारीख स्लीपर
15 अक्तूबर 39
16 अक्तूबर 34
17 अक्तूबर 40
18 अक्तूबर 32
19 अक्तूबर 40
20 अक्तूबर 37
21 अक्तूबर 21
22 अक्तूबर 24
23 अक्तूबर 45
24 अक्तूबर 17
25 अक्तूबर 36
26 अक्तूबर 17
27 अक्तूबर 39
28 अक्तूबर 24
जम्मू मेल
तारीख 3 एसी स्लीपर
15 अक्तूबर 7 46
16 अक्तूबर 3 49
17 अक्तूबर 4 71
18 अक्तूबर 1 37
19 अक्तूबर 9 35
20 अक्तूबर 14 52
21 अक्तूबर 10 54
22 अक्तूबर 9 28
23 अक्तूबर 3 25
24 अक्तूबर 8 31
25 अक्तूबर 3 36
26 अक्तूबर 2 45
27 अक्तूबर 10 45
28 अक्तूबर 4 29
उत्तर संपर्क क्रांति
तारीख 2 एसी 3 एसी स्लीपर
15 अक्तूबर 20 33 143
16 अक्तूबर 2 25 141
17 अक्तूबर 10 14 131
18 अक्तूबर 3 10 139
19 अक्तूबर 1 29 146
20 अक्तूबर 13 53 200
21 अक्तूबर 21 49 159
22 अक्तूबर 11 19 109
23 अक्तूबर 4 23 94
24 अक्तूबर 12 12 93
25 अक्तूबर 23 21 147
26 अक्तूबर 19 10 139
27 अक्तूबर 3 14 132
28 अक्तूबर 5 2 99
अधिकारी के अनुसार
माता वैष्णो देवी (कटरा) जाने वाली ट्रेनों में सीटें अभी से ही फुल हो चुकी हैं। कटरा जाने के लिए वंदेभारत ट्रेन ही विकल्प बचा हुआ है। -रविंद्र मदान, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, रेलवे।