फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Natural farming maintains the quality of the farm: Pramod

प्राकृतिक खेती से बनी रहती है खेत की गुणवत्ता : प्रमोद

Mon, 15 Jun 2026 05:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Natural farming maintains the quality of the farm: Pramod
फोटो : सोनीपत के एक गांव में किसानों को जानकारी देते बागवानी विभाग के स्टाफ कर्मी। स्रोत: बागवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बागवानी विभाग की ओर से सोमवार को गांव पाई, अटेरना, ईशापुर खेड़ी, माहरा, निजामपुर, मेहंदीपुर व गढ़ी उजाले खां में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इनमें किसानों ने भाग लेकर विभागीय योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
जिला उद्यान अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों की आय बढ़ाने व कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है जबकि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की गुणवत्ता को बनाए रखती है बल्कि उत्पादन लागत में भी कमी लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती और आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed