{"_id":"66e63afb54fb16141a0e6e7f","slug":"national-lok-adalat-31463-cases-settled-by-mutual-consent-sonipat-news-c-197-1-snp1002-124545-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत : 31463 मुकदमे आपसी सहमति से निपटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत : 31463 मुकदमे आपसी सहमति से निपटाए
Sun, 15 Sep 2024 07:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से मुकदमों का निपटारा करते न्याय
सोनीपत। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण पल्ली व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोनीपत के अध्यक्ष प्रमोद गोयल के नेतृत्व में सोनीपत, गोहाना, गन्नौर व खरखौदा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के 31 हजार 463 मुकदमों की सुनवाई की गई। इनका आपसी सहमति से 6 करोड़ 70 लाख 22 हजार 193 रुपये की समझौता राशि से निपटारा करवाया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोनीपत की सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाते हुए कई साल से लंबित मुकदमों का निपटारा किया गया। इनमें दुर्घटना क्लेम मामलों के 42 केसों का निपटारा किया गया, इसमें फरियादियों का तीन करोड़ 66 लाख 15 हजार रुपये की समझौता राशि का निपटारा करवाया गया। इसके अलावा 13906 चालानों का निपटारा करते हुए 20 लाख 32 हजार 100 रुपये की राशि वसूली गई। फौजदारी के 243 केसों का निपटान किया गया। 502 सिविल केस, 26 वैवाहिक विवाद, 94 चेक बाउंस संबंधित केस का निपटान किया गया, जिनमें 69 लाख 49 हजार 486 रुपये की राशि का निस्तारण किया गया। जिला एडीआर सेंटर में स्थायी लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न बैंकों के बैंक रिकवरी से संबंधित 53 मामलों का निपटान किया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि शनिवार को लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनीपत विमल कुमार, डॉ. नरेंद्र कौर, परिवार न्यायालय (फैमिली कोर्ट) सोनीपत के प्रधान न्यायाधीश सरताज बासवाना, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनीपत सुभाष चंद्र सरोही, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सोनीपत अर्शबीर कौर संधू, जैसमिन प्रीत कौर, आकांक्षा सैनी, आजाद सिंह व उपमंडल स्तर पर एसडीजेएम खरखौदा विक्रांत, एसडीजेएम गन्नौर वर्षा शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गोहाना कोमल राव की बैंच की तरफ से मुकदमों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
इनके अलावा पुलिस विभाग (कमिश्नरी कार्यालय) व जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, खानपुर व राई की बैंच की तरफ से राजस्व व अन्य सहायक मामलों का निपटान किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग सोनीपत की तरफ से उपभोक्ता मामलों का निपटान किया गया।