फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Hindi Day celebrated in various educational institutions of the district

Sonipat News: जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

Sun, 15 Sep 2024 06:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Sep 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
National Hindi Day celebrated in various educational institutions of the district
सोनीपत। देश भर के साथ जिले में शनिवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय व महाविद्यालयों में भाषण व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। हिंदी भाषा को 14 सितंबर, 1949 को भारतीय संविधान में आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई थी। देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को आधिकारिक मान्यता मिली थी। 14 सितंबर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। विश्व भर में दूसरी उपयोग की जाने वाली भाषा है।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में इशिता रही प्रथम
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय विश्व में बढ़ता हिंदी का बोलबाला रहा। प्रतियोगिता में छात्रा इशिता ने प्रथम, छात्रा लक्ष्मी ने दूसरा व छात्रा महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में निर्मल, डाॅ. प्रवेश व किरण ने निभाई। प्राचार्य गीता ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान डाॅ. नीलम मौजूद रही।
विज्ञापन


विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया गया हिंदी दिवस
राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाषण, काव्य पाठ व प्रश्नोत्तरी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा नैंसी, भावना, आठवीं कक्षा की कशिश, भारती और 12वीं कक्षा की सानिया ने कविता के माध्यम से हिंदी भाषा के बारे में बताया। 11वीं कक्षा की राधा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। वहीं उत्तम व मनजीत ने भी हिंदी भाषा के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने संस्कृत की लाडली बेटी है ये हिंदी कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया कि मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी भाषा के गौरव को बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक
हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान कविता पाठ, निबंध लेखन और भाषण का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सोनिया आनंद ने भारतीय साहित्य की महान विभूतियों को नमन करते हुए उन्होंने बताया कि किसी भी भाषा के साथ उसकी संस्कृति जुड़ी हुई होती है। भारतीय गौरवमय संस्कृति के इतिहास को केवल हिंदी भाषा के माध्यम से ही जाना जा सकता है। हिंदी के गौरव को बनाए रखने व समाज में जागरूकता लाने के लिए विद्यार्थियों से अपील की गई।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रा आरती रही प्रथम
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का नेतृत्व विभाग प्रभारी डॉ. प्रमिला व डाॅ. विजयदीप ने किया। निबंध के विषय वैश्विक पटल पर लोकप्रिय होती हिंदी और हमारी शान है हिंदी-हमारी आन है हिंदी थे। प्राचार्य डाॅ. दर्शना दहिया ने छात्राओं को कहा कि हिंदी राष्ट्रीय एकता, प्रेम और बंधुत्व की भाषा है। छात्रा आरती ने प्रथम स्थान, महक व आरती ने दूसरा, खुशी और कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार स्वीटी और दीक्षा कौशिक को मिला। निर्णायक मंडल की भूमिका ममता ने निभाई।

कन्या महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस
गन्नौर। जीटी रोड स्थित सीसीएस जैन कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने हिंदी विषय पर सुंदर सुंदर कविताएं प्रस्तुत की। प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार ने छात्राओं से कहा कि शुद्ध हिंदी वाचन करें व हिंदी भाषा को प्रोत्साहन दें, ताकि हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें। इसके बाद साइबर-सुरक्षा सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर रहे। उन्होंने छात्राओं को बताया कि साइबर सुरक्षा का महत्व हमारे जीवन में ज्यादा बढ़ गया है। इस दौरान एनएसएस की छात्राओं के साथ छात्राओं व स्टाफ ने अपने आस पास जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed