{"_id":"601456118ebc3e32ea4f0077","slug":"national-camp-wrestling-sport-sonipat-news-rtk592954116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कैंप 1 फरवरी से शुरू होगा, 2 फरवरी तक कोरोना रिपोर्ट लेकर आने पर मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कैंप 1 फरवरी से शुरू होगा, 2 फरवरी तक कोरोना रिपोर्ट लेकर आने पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती का नेशनल कैंप 1 फरवरी से दोबारा शुरू किया जाएगा। सोनीपत के साई सेंटर में शुरू होने वाले नेशनल कैंप में शामिल होने के लिए पहलवानों पर सख्ती की गई है। जहां पहले कैंप में शामिल होने के लिए तीन दिन का समय मिलता था, वहीं इस बार केवल 2 फरवरी तक पहलवानों को कैंप में शामिल होना होगा और उनको कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि सीनियर फ्री स्टाइल नेशनल चैंपियनशिप में पहलवानों के शामिल होने के कारण कैंप बंद किया गया था। चैंपियनशिप पूरी होने पर अब कैंप को दोबारा 1 फरवरी से शुरू किया जा रहा है। इस कैंप में नेशनल चैंपियनशिप के सभी पदक विजेताओं को जगह दी गई है। अगर 2 फरवरी तक पहलवान कैंप में नहीं आते हैं तो उनको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अन्य 9 वर्ग में कुश्ती कराने की तैयारी में संघ
विनोद तोमर ने बताया कि फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग में कुश्ती कराई जाती थी तो पारंपरिक कुश्ती भी दो साल पहले शुरू करा दी गई थी। वहीं अब ग्रेपलिंग, पैंकरेशन, बेल्ट रेसलिंग, बीच रेसलिंग, टर्कमेन गोरेश, पहलवानी, एलिश, कजाक कुरेश, गूंगे बेहरे वर्ग में कुश्ती शुरू कराई जाएगी। इसके लिए यूडब्ल्यूडब्ल्यू से संबद्धता मिल चुकी है और अब समितियां बनाने की तैयारी की जा रही है।