फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nandi came in front of the bike, the young man died due to collision

बाइक के सामने आया नंदी, टकराने से युवक की मौत

Mon, 18 Oct 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nandi came in front of the bike, the young man died due to collision
गोहाना। शहर में काम निपटाकर गुढ़ा से रोहतक रोड के रास्ते चोपड़ा कॉलोनी में घर आ रहे युवक की बाइक के सामने एक नंदी (सांड़) आ गया। इससे युवक की मौत हो गई। शहर की चोपड़ा कॉलोनी निवासी हरेंद्र (21) शनिवार देर शाम को शहर में काम के लिए गया था। वह गुढ़ा से रोहतक रोड के रास्ते से वापस घर आ रहा था। रास्ते में अचानक एक नंदी आ गया। नंदी से हरेंद्र की बाइक टकरा गई। हरेंद्र सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हरेंद्र को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जीजा रामकरण के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed