{"_id":"679a4603a981b22bd601daf7","slug":"nancy-dahiya-got-the-title-of-best-player-in-the-annual-sports-festival-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131540-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वार्षिक खेल उत्सव में नैंसी दहिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वार्षिक खेल उत्सव में नैंसी दहिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला
Thu, 30 Jan 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के गोहाना स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव की जैवल
गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को 43वें वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की नैंसी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ और स्लो साइकलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश नरवाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि किशोर व युवा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कठोर परिश्रम करते हुए आगे बढ़ें। जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। कामयाबी के शिखर तक पहुंचने के लिए पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है। इसलिए युवा अपने जीवन में कम से कम एक खेल जरूर अपनाएं।
आईजी ने छात्राओं को बताया कि वह किस तरह से खेलों के बूते पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। खेलों में भाग लेंगे तो सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने युवाओं को माता-पिता से संस्कार ग्रहण करने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। खेल उत्सव की अध्यक्षता प्राचार्य शमशेर हुड्डा ने की। खेल विभाग के इंचार्ज देवेंद्र ने वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की। खेल प्रतियोगिता डीपीई लक्ष्मण, डीपीई जगविजय, देवेंद्र सिंह की देखरेख में करवाईं गई। इस मौके पर चांद सिंह, शमशेर सिंह, ज्योति चहल, संदीप चोपड़ा, मुकेश शर्मा, नमिता, रेखा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहा परिणाम
100 मीटर दौड़ में नैंसी दहिया ने प्रथम, रौनक ने द्वितीय, रीनू ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में नैंसी दहिया ने प्रथम, रीनू ने द्वितीय, रौनक ने तृतीय, शाॅटपुट में भतेरी ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय व गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में भतेरी ने प्रथम, तन्नू ने द्वितीय, श्वेता ने तृतीय, जैवलिन थ्रो में भतेरी ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय, अंजू रानी ने तृतीय, ऊंची कूद में नैंसी दहिया ने प्रथम, अंजू रानी ने द्वितीय, प्रिया ने तृतीय, स्लो साइकिलिंग में नैंसी दहिया ने प्रथम, रीतिक ने द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय, 800 मीटर दौड़ में नैंसी दहिया ने प्रथम, रौनक ने द्वितीय, रीनू ने तृतीय, मटका दौड़ में गीता ने प्रथम, सोनी ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में नैंसी दहिया ने प्रथम, रौनक ने द्वितीय, रीनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।