फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Name of Six Players of Haryana are proposed for Arjun Award and Two players for Khel Ratna Award

दावेदारी: खेल अवार्ड की लाइन में आगे हैं हरियाणवी, खेल रत्न के लिए दो तो अर्जुन अवॉर्ड के लिए छह नाम प्रस्तावित 

Mon, 28 Jun 2021 09:26 AM IST
निवेदिता वर्मा अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Jun 2021 09:26 AM IST
सार

पहलवानी के लिए प्रसिद्ध हरियाणा की तरफ से इस बार भारतीय कुश्ती संघ ने खेल रत्न के लिए किसी पहलवान की दावेदारी पेश नहीं की है। संघ ने सिर्फ अर्जुन अवॉर्ड के लिए ही चार नाम भेजे हैं। 
 

विज्ञापन
Name of Six Players of Haryana are proposed for Arjun Award and Two players for Khel Ratna Award
खेल पुरस्कार। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

खेलों में देश के सर्वोच्च पुरस्कारों की दावेदारी में हरियाणा के खिलाड़ी इस बार भी आगे खड़े दिख रहे हैं। राज्य से इस बार खेल रत्न अवॉर्ड के लिए दो और अर्जुन अवॉर्ड के लिए 6 नाम प्रस्तावित किए गए हैं। वर्ल्ड चैंपियन शूटर सोनीपत के अंकुर मित्तल और हॉकी टीम की पूर्व कप्तान यमुनानगर की दीपिका ठाकुर के नाम खेल रत्न के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


शूटर अंकुर मित्तल का नाम खेल रत्न के लिए दोबारा भेजा गया है, क्योंकि नंबर के आधार पर वह अभी सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं शूटिंग में चंडीगढ़ की अंजुम मुद्गिल का नाम भी खेल रत्न के लिए भेजा गया है। यमुनानगर की दीपिका ठाकुर अभी टीम में नहीं हैं, लेकिन खेल रत्न के लिए पिछले प्रदर्शन के आधार वह सभी से आगे रहीं। 

विज्ञापन

इस बार पहलवानों को खेल रत्न नहीं

इस बार भारतीय कुश्ती संघ ने खेल रत्न के लिए किसी पहलवान की दावेदारी पेश नहीं की है। संघ ने सिर्फ अर्जुन अवॉर्ड के लिए ही चार नाम भेजे हैं। चारों खिलाड़ी हरियाणा के ही रहने वाले हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों को सम्मान मिलना तय है, क्योंकि उनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है और अंकों के आधार पर भी वे काफी आगे हैं। पिछले कई साल से खेल रत्न पहलवानों की झोली में पहुंच रहा था, वहीं इस बार खेल रत्न से पहलवानों की झोली खाली रहेगी। 


अर्जुन अवॉर्ड के दावेदार
कुश्ती में ओलंपिक का टिकट कटा चुकीं जींद की अंशु मलिक, सोनीपत के रवि दहिया, झज्जर के दीपक पूनिया, सोनीपत की पहलवान सरिता समेत ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी कुरुक्षेत्र की नवजोत और पानीपत के शूटर अभिषेक वर्मा। 

पिछले कई साल से पहलवानों को खेल रत्न मिल रहा था, लेकिन इस बार कुश्ती में खेल रत्न के लिए किसी का नाम नहीं भेजा गया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए चार नाम भेजे गए है, जिनमें से तीन पहलवान ऐसे है जो ओलंपिक में जगह बना चुके है और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। - विनोद तोमर, संयुक्त सचिव, भारतीय कुश्ती संघ

शूटर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और देश के लिए काफी मेडल जीत रहे हैं। जिसको देखते हुए उम्मीद है कि खेल रत्न व अर्जुन अवॉर्ड हमारे शूटरों को मिलेंगे। - अशोक मित्तल, महासचिव, हरियाणा राइफल शूटिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed