फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: सिजेरियन डिलिवरी में चिकित्सक ने बरती लापरवाही

Tue, 07 Feb 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव बीधल निवासी एक युवक शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि चिकित्सक ने उसकी पत्नी की सिजेरियन डिलीवरी की और अंदर थक्के छोड़ दिए। जिससे उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसने इस बारे में अस्पताल प्रबंधन को भी अवगत कराया, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। युवक ने सिविल सर्जन को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बीधल निवासी अजय ने आरोप लगाया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी रवीना को शहर के एक निजी अस्पताल में 18 जनवरी को दाखिला करवाया था। उसी दिन चिकित्सक ने सिजेरियन डिलिवरी की। डिलीवरी के दूसरे दिन ही पत्नी को बुखार व पेट में दर्द शुरू हो गया। अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। जब टेस्ट करवाए तो रिपोर्ट में गंभीर समस्याएं आई। पत्नी को 9 दिन तक आईसीयू में रखा गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद दूसरे अस्पताल में दाखिल किया। जहां ऑपरेशन किया और अंदर थक्के (क्लॉट्स) होने का पता लगा। पत्नी की जान तो बच गई, लेकिन आर्थिक नुकसान व परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। युवक व उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने व मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
गांव बिधल निवासी दिलबाग सिंह ने मॉडल टाउन क्षेत्र में चल रहे एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर दो माह के बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते उसकी दो माह की बेटी के कान में इंफेक्शन हुआ है। व्यक्ति ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर देकर कार्रवाई की मांग की। दिलबाग सिंह का कहना है कि सरकार के नियमानुसार 60 वर्ष की उम्र होने के बाद सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए, लेकिन फिर भी वह सरकार के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। दिलबाग ने मामले की शिकायत उपायुक्त व सीएम विंडो पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed