फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च

Tue, 07 Feb 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
NA
फोटो 21 - सेक्टर-15 स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी व का
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिला कांग्रेस प्रभारी संत कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार की अपने करीबियों व चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीतियों से पूरा देश व खासकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार ने अदाणी समूह में एलआईसी व एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों (एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों) पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। संत कंवर सेक्टर-15 स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभारी संत कंवर के नेतृत्व व गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक की अध्यक्षता में एलआईसी कार्यालय से महात्मा गांधी चौक तक रोष मार्च निकाला। सोनीपत कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व विधायक संत कंवर ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई जैसे पीएसयू हमारे देश का गौरव हैं, जो करोड़ों भारतीयों की मेहनत की कमाई से बने हैं। अपने अच्छे दोस्त की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबरदस्ती एलआईसी, एसबीआई व अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अदाणी समूह में निवेश किया है। जिससे पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसी धारकों व निवेशकों को 33060 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक और अन्य भारतीय बैंकों ने अदाणी समूह को भारी मात्रा में ऋण दिया है। अदाणी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 80 हजार करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से करवाई जाए जांच : सुरेंद्र पंवार
सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन सबके खिलाफ जमीनी स्तर पर आंदोलन करने का फैसला किया है। कांग्रेस की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की ओर से हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट पर विस्तार से एक निष्पक्ष जांच करवाई जाए। वहीं मेयर निखिल मदान ने कहा कि एलआईसी, एसबीआई और अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के अदाणी समूह में किए गए जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए। निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कांग्रेस आम आदमी के साथ : जगबीर
विधायक जगबीर सिंह मलिक व खरखौदा से विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी खास भारतीय कॉरपोरेट घराने के खिलाफ नहीं रही है। कांग्रेस चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने के विचारों के खिलाफ हैं। हमेशा आम आदमी के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। कांग्रेस एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों व वित्तीय संस्थानों की ओर से बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में करोड़ों भारतीयों की मेहनत की कमाई को खतरे में डालने के मुद्दे पर चर्चा शुरू करने के लिए संसद में लड़ रही है। धरना व रोष मार्च में मेयर निखिल मदान, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार, डॉ. कपूर सिंह नरवाल, अशोक सरोहा, बिजेंद्र आंतिल, संजय खेवड़ा, राजकुमार कटारिया, मनोज रिढ़ाऊ, पवन गर्ग, कमल हसीजा, रणदीप दहिया व अन्य मौजूद रहे।

फोटो 21 - सेक्टर-15 स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी व का

फोटो 21 - सेक्टर-15 स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी व का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed