फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: एप डाउनलोड करवा युवती के साथ निर्वस्त्र फोटो भेजी, धमकी देकर ऐंठ 5 लाख

Tue, 07 Feb 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Feb 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई । साइबर अपराधियों ने पहले गांव कुमासपुर के युवक की ई-मेल पर लिंक भेजकर पांच एप डाउनलोड करवाए। इसके बाद उनका फोटो एडिट कर युवती के साथ भेजकर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर अपराधी अब पीड़ित के परिजनों को मैसेज भेज रहे हैं। साथ ही परिवार की महिलाओं से रुपयों की मांग कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, जबरन वसूली समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कुमासपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब एक दशक पहले अपनी ई-मेल आईडी बनाई थी। उनकी मेल पर 2 दिसंबर, 2022 को एक लिंक आया था। उन्होंने उस पर क्लिक किया तो उनके मोबाइल में पांच एप डाउनलोड हो गए। उसके बाद उनके खाते में 60 हजार रुपये आ गए। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबर से कॉल आनी शुरू हो गईं। कॉल करने वालों ने उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर अलग-अलग समय में अलग-अलग नंबर से पैसे डालने का दबाव बनाया। उन्होंने उसे धमकी दी कि उनके पास युवती के साथ उनका निर्वस्त्र फोटो है, जिसे वह वायरल कर देंगे। उन्होंने वह फोटो उसके पास भेजा था। जिसके बाद बदनामी से डर से वह करीब पांच लाख रुपये उन्हें यूपीआई से दे चुका है। तंग आकर उन्होंने पैसे देने बंद किए तो उन्होंने एक युवती संग एडिट किया हुआ उनका निर्वस्त्र फोटो उसे व उनकी कांटेक्ट लिस्ट में शामिल महिलाओं को भेजने शुरू कर दिया, जिसके बाद उनसे भी पैसे मांगे जाने लगे। उन्होंने डरकर अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल बंद कर दी है। उसके बाद से परिवार के सदस्यों को मैसेज किए जाने लगे हैं। जिससे तंग आकर उन्होंने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के बयान पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली, आईटी एक्ट व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव कुमासपुर के युवक ने ई-मेल पर लिंक भेजकर पांच एप डाउनलोड कराने व बदनाम करने की धमकी देकर नकदी ऐंठने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में युवक के पास की गई कॉल व यूपीआई नंबर की डिटेल निकालकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed