फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: बुजुर्ग पर हमला और भतीजे की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2023 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
NA
फोटो :38: गोहाना में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। आर्य नगर में घर में घुसकर बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला करने व उसके भतीजे की हत्या के मामले में ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव बुटाना निवासी आशीष, रोहित और प्रवीन को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस आरोपियों से हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही हथियार बरामद करेगी। फिलहाल आरोपी लगातार बयान बदल रहे हैं।

आर्य नगर निवासी राज कुमार ने पुलिस को बताया था कि शनिवार रात डेढ़ बजे चार अज्ञात युवक धारदार हथियार लेकर उनके घर के बाहर आए थे। उन्होंने आग लगाने धमकी देकर उनका गेट खुलवा लिया था। बाद में उन्होंने उसके पिता रामनिवास पर हमला कर दिया था। जब उसका चचेरा भाई वीरेंद्र उन्हें बचाने आया तो उन पर हमला कर दिया था। हमले में उनके चचेरे भाई की मौत हो गई थी। मामले में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार की टीम ने बुटाना के आशीष उर्फ आशु, रोहित और प्रवीन उर्फ भंडारी को गिरफ्तार किया। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

फोटो :38: गोहाना में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।

फोटो :38: गोहाना में हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed