फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   My girls did wonders in wrestling, won 10 medals and became overall winners.

Sonipat News: कुश्ती में म्हारी छोरियों ने किया कमाल, 10 पदक जीत बनीं ओवरऑल विजेता

Mon, 09 Dec 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
My girls did wonders in wrestling, won 10 medals and became overall winners.
फोटो 13- कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हर
सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन म्हारी छोरियों ने भी कमाल कर दिया। प्रदेश की धाकड़ बेटियों ने महिला वर्ग में आठ स्वर्ण सहित दस पदक जीत ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की है। महिला पहलवानों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर 235 अंक जुटाए, जिसमें सोनीपत के युद्धवीर अखाड़ा की पहलवान तपस्या ने भी स्वर्ण पदक दिलाया है, जिसमें सोनीपत के युद्धवीर अखाड़ा की पहलवान तपस्या ने भी स्वर्ण पदक दिलाया है।
विज्ञापन

महिला कुश्ती दल की प्रशिक्षक मुकेश ने बताया कि प्रदेश की पहलवानाें ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए आठ स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता है। प्रदेश के महिला कुश्ती दल ने 235 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र 150 अंकों के साथ दूसरे और दिल्ली की टीम 106 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 6 से 8 दिसंबर तक कर्नाटक के बंगलूरू स्थित कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई। तीसरे दिन महिला वर्ग के मुकाबले कराए गए, जिसमें प्रदेश की पहलवानों ने लठ गाड दिया।
विज्ञापन

कश्ती दल में रोहतक, जींद व झज्जर से दो-दो पहलवान शामिल
महिला कुश्ती दल में रोहतक, जींद व झज्जर से दो-दो पहलवान शामिल हैं। वहीं, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व पानीपत से एक-एक पहलवान हैं। प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के महिला वर्ग में युद्धवीर अखाड़ा की पहलवान तपस्या ने 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी की पहलवान कविता ने 53 किलो भार वर्ग में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए रजत व दिल्ली की तरफ से खेलते हुए पहलवान कीर्तिका ने 72 किलो में कांस्य पदक जीता है। प्रदेश के कुश्ती दल के बेहतरीन प्रदर्शन पर हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, महासचिव राकेश व प्रशिक्षक राजेंद्र नैन ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक विजेता पहलवान
महिला वर्ग - विनीता (50 किलो, रजत पदक, रोहतक), ज्योति (53, स्वर्ण, हिसार), मीनाक्षी (55, स्वर्ण, जींद), तपस्या (57, स्वर्ण, झज्जर), अंजलि (59, स्वर्ण, झज्जर), कल्पना (62, कांस्य, भिवानी), मनीषा (65, स्वर्ण, रोहतक), राधिका (68, स्वर्ण, पानीपत), प्रियंका (72, स्वर्ण, चरखी दादरी), प्रिया (76 किलो, स्वर्ण पदक, जींद)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed