फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   muslims become hindus

कई मुस्लिम धोबी परिवारों ने हिंदू धर्म अपनाया

Sun, 07 Jun 2020 08:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
muslims become hindus
गांव खेवड़ा में हिंदू धर्मअपनाते लोगों के साथ विधायक मोहनलाल बडौली। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव खेवड़ा में कई मुस्लिम धोबी परिवारों ने फिर से हिंदू धर्म में आस्था दिखाते हुए हिंदू धर्म अपना लिया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के तहत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न हिंदू संगठनों के अलावा राई विधायक मोहन लाल बड़ौली भी शामिल हुए। इस दौरान हवन कर भाईचारे का संकल्प लिया गया। बताया गया है कि यह परिवार लंबे समय से गांव में रह रहे हैं और उन्होंने सभी कार्य हिंदू रीति रिवाज से करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गांव खेवड़ा में धोबी व कुछ अन्य जातियों के कई परिवारों में लंबे समय से कुछ परंपराएं एक विशेष समुदाय के अनुसार अपनाई जा रही थीं। अब इन परिवारों ने निर्णय लिया है कि वह हिंदू धर्म संबंधी रीति रिवाज अपनाएंगे। घर वापसी करने वाले सतीश आर्य ने बताया कि उनका परिवार हिंदू धर्म में आस्था रखता है और अब इसी धर्म के अनुसार अपने कार्य संपन्न करेगा। इसके लिए रविवार को एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शशिभूषण के अलावा राई विधायक मोहन लाल बड़ौली, जजपा नेता अजीत आंतिल, पूर्व सरपंच संजय आंतिल, कांग्रेस नेता जसपाल आंतिल व रामकिशन फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed