{"_id":"66b4138eab006568ec065968","slug":"murthal-university-students-closed-the-main-gate-of-the-university-and-took-out-a-procession-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122616-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल विवि : विद्यार्थियों ने विवि का मुख्य गेट किया बंद, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल विवि : विद्यार्थियों ने विवि का मुख्य गेट किया बंद, निकाला जुलूस
Thu, 08 Aug 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के मुरथल स्थित विवि में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों व शोधार्थियों को समझाने क
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के विद्यार्थियों ने बुधवार को शांतिपूर्वक जुलूस निकाल कर अपनी मांगे प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की। विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने विवि के गेट को बंद कर दिया और जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों की तरफ से गेट बंद किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों व शोधार्थियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि सभी अपनी मांगों पर अडिग रहे। विद्यार्थियों व शोधार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विद्यार्थियों का आरोप है कि एक महीने से धरने पर बैठे हैं और छह दिनों से शोधार्थी भूख हड़ताल किए हुए हैं। इसके बावजूद विवि प्रशासन की तरफ से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विवि के कक्षा कक्ष में बैंच व पंखों के साथ ही पुस्तकालय की भी सुविधा नहीं है। शोधार्थियों का आरोप है कि 18वीं अकादमिक काउंसिल की मिनिट्स के साथ छेड़छाड़ की गई है। प्रयोगशाला में ज्यादातर उपकरण खराब पड़े हैं और अन्य विभागों में भी ऐसी ही स्थित है। बीए के पांचवें व नौवें सेमेस्टर के पास कक्षा कक्ष ही नहीं हैं। पीने के पानी की भी पर्याप्त सुविधा नहीं है। विद्यार्थियों से वाई-फाई का चार्ज तो लिया जाता है, लेकिन उपलब्ध नहीं करवाए जाते। छात्रावास का भवन भी जर्जर है और लिफ्ट खराब है। ना एम्बुलेंस की सुविधा है और ना ही अस्पताल में दवाएं मिलती हैं।
विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने काला रिबन बांधकर छात्र शक्ति जिंदाबाद व कुलपति मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला। विद्यार्थियों ने कहा कि आज हमने शांतिपूर्वक धरना दिया और विवि के गेट को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में मांगे पूरी नहीं की गई तो मजबूरन विवि को बंद करना पड़ेगा। साथ ही कुलपति के आवागमन की सुविधाओं को भी बंद करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षकों व कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन रहा जारी
मुरथल विवि प्रशासन की अनदेखी के कारण शिक्षकों व कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा।
शिक्षक व कर्मचारी डी-क्रूटा प्रधान डाॅ. अजय कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन समस्याओं का समाधान जान बूझकर नहीं करना चाहते। डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि विवि प्रशासन के तानाशाही व अड़ियल रुख के कारण विद्यार्थी, शोधार्थी, कर्मचारी व शिक्षक मजबूरीवश विवि को बचाने के लिए धरना व विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रो. अशोक शर्मा, प्रो. अमित गर्ग, डाॅ. जितेंद्र बतरा, डाॅ. मयूर, डाॅ. संजय मुदगिल अन्य शिक्षक व गैर शिक्षक यूनियन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया।