फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murthal univarcity

एबीवीपी ने मुरथल यूनिवर्सिटी में 100 कर्मचारियों को सम्मानित किया

Thu, 11 Jul 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
murthal univarcity
सोनीपत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मुरथल यूनिवर्सिटी में स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समरस भारत की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम के दौरान विवि के 100 कर्मचारियों को सम्मानित किया। इससे पहले वीसी डॉ. राजेंद्र कुमार अनायत ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती व डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित की।
विज्ञापन

वीसी डॉ. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि इंजीनियरिंग और विज्ञान की पढ़ाई पढने के बावजूद विद्यार्थियों में राष्ट्रहित और सामाजिक चिंतन की भावना है, जो वर्तमान में युवा पीढ़ी के लिए आवश्यक है। डॉ. निर्मल खंडेलवाल ने कहा कि जातीय भेदभाव समाज में विद्यमान सबसे जटिल समस्याओं में से एक है और इस समस्या के समाधान के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। विद्यार्थियों को समाज में अपनी भूमिका निभानी होगी, तभी सामाजिक समरसता के उद्देश्यों को पूरा किया जा सकता है। मुख्यातिथि रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि किसी भी देश के विकास में यह सामाजिक भेदभाव सही नहीं है। यह सामाजिक भेदभाव की वजह से सारी समस्याएं कितनी होती होंगी। जिस देश में सामाजिक समरसता होती है, वह देश बहुत तेजी से विकास करता है। इस दौरान हरियाणवी कलाकार गजेंद्र फौगाट व उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में डॉ. अशोक शर्मा, अभाविप के प्रदेश मंत्री सुनील भारद्वाज, एचके अग्रवाल, डॉ. अजय यादव, सुनील अटकान, जिला विस्तारक हितेश, जिला संयोजक मोहित राणा, सह संयोजक रोहन मलिक, दिग्विजय सिंह, दीक्षा, अवनीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed