फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murthal uni

मुरथल विवि में एडमिशन के लिए 9 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, 3015 विद्यार्थी बैठेंगे

Sat, 06 Jul 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
murthal uni
फोटो 03: मुरथल विवि में प्रवेश परीक्षा को लेकर परीक्षा नियंत्रक के साथ बैठक करते रजिस्ट्रार अनिल ख? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई से तीन स्तर में कराई जाएगी। चार दिन में 3015 विद्यार्थी परीक्षा देगें। एमएससी केमिस्ट्री में एक सीट के लिए विवि को पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को को पैन विवि की ओर से दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रोनिक्स उपकरणों पर पूर्णतया बैन रहेगा।
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि विवि में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा का पहला स्तर प्रात: 10 से 11:30 बजे, दूसरा स्तर दोपहर 12:30 से 2 बजे व तीसरा स्तर दोपहर बजे 3 से 4:30 बजे तक होगा। 9 जुलाई को पहले स्तर में 202, दूसरे में 254 व तीसरे स्तर में 439 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे, जबकि 10 जुलाई को पहले स्तर में 387, दूसरे में 268 व तीसरे में 318 व जबकि 11 जुलाई को पहले स्तर में 414 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देगें। प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पीएचडी के लिए 12 जुलाई को प्रवेश परीक्षा के पहले स्तर में 676 विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा को लेकर एक केंद्र अधीक्षक, तीन उपाधीक्षक व 32 पर्यवेक्षक व 2 आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कैमिस्ट्री में आए एक सीट पर पांच आवेदन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि एमएससी कैमिस्ट्री में 60 सीटों के लिए 318 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देगें, जबकि फिजिक्स में 268 व गणित में 171 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देगें। बीबीए-एमबीए डूअल डिग्री में 60 सीटों के लिए 216 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देगें, जबकि बीएससी-एमएससी डूअल डिग्री (फिजिक्स, कैमिस्ट्री व बायोटेक) में 90 सीटों के लिए 390 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देगें। बीएससी-एमएससी गणित डूअल डिग्री में 60 सीटों के लिए 224 विद्यार्थी परीक्षा देगें। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए यह लेकर आएं विद्यार्थी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने बताया कि परीक्षा के लिए परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड व एक पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। परीक्षार्थियों को समय देखने के लिए प्रत्येक कक्ष में दीवार घड़ी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र के साथ तीन ओएमआर सीट दी जाएंगी। जिसमें दो कार्बन कॉपी होंगी तथा एक ओरिजनल ओएमआर सीट होगी। इनमें से एक ओएमआर सीट परीक्षार्थी के लिए होगी, जबकि एक ओएमआर सीट कार्यालय के लिए होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र से संबंधित कोई शिकायत है तो परीक्षा उसी दिन शिकायत परीक्षा नियंत्रक को दे सकता है। लेकिन परीक्षा से अगले दिन प्रश्नपत्र की शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा कोक लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थी परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकता है। इससे परीक्षार्थी स्वयं का मूल्याकंन अच्छी तरह कर पाएगा। परीक्षार्थी को ओएमआर सीट भरने के लिए पैन विवि द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रो. अनिल खुराना, रजिस्ट्रार मुरथल विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed