फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murthal Adda PM Shri Government Girls School became the overall champion

Sonipat News: मुरथल अड्डा पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Sat, 07 Sep 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Murthal Adda PM Shri Government Girls School became the overall champion
सोनीपत। जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शुक्रवार को मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग आगाज किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया व विशिष्ट अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंत में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओवरऑल चैंपियन बना। सायंकालीन सत्र में डायट प्राचार्य रचना बाना ने प्रतियोगिता का समापन करवाया। उन्होंने पहले तीन स्थानों पर रहने वाली टीमों को पुरस्कृत किया। उत्सव में सभी सात खंडों की 21 टीमों ने प्रतिभागिता की। खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को ही प्रतिभागिता करने का मौका मिला। उत्सव की ओवरऑल इंचार्ज सोनीपत खंड शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सुमन बाला ने की। इस दौरान स्कूल में अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें हुक्का, चक्की, मेहंदी स्टॉल लगाए गए। इसकी अधिकारियों ने सराहना की। सांस्कृतिक उत्सव में सभी प्रतिभागी स्कूलों के प्राचार्य, इवेंट इंचार्ज व शिक्षक मौजूद रहे। उत्सव में डॉ. कांता हुड्डा, डॉ. सरीता, सुमन, दर्शन, योगिता, विष्णु दत्त सहित अन्य स्टाफ का पूरा सहयोग रहा। वहीं जिला सांस्कृतिक समन्वयक सुनीता ढुल ने बताया कि उत्सव के लिए स्कूल में चार स्टेज बनाए गए थे। इनमें मुख्य मंच का संचालन एपीसी डॉ. अतर सिंह, एकल नृत्य वाली स्टेज का पूनम, स्किट में साक्षी चांदना व रागनी में रजनी बाला ने किया। चारों स्पर्धाओं में निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed