फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murdered by slitting neck due to pressure for marriage

Sonipat News: निकाह का दबाव बनाने पर गर्दन काटकर की थी हत्या

Sun, 24 Dec 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Murdered by slitting neck due to pressure for marriage
राई। गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रहने वाली महिला की गला काटकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव ग्यासपुर निवासी फरमान है। आरोपी ने बताया कि निकाह का दबाव बनाने के चलते हत्या की। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव उमेदगढ़ निवासी महफूज ने 19 दिसंबर को मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुलिस्ता (22) का निकाह वर्ष 2020 में पानीपत के गांव राक्सेड़ा निवासी अहसान से हुआ था। उनकी बेटी तीन साल से गांव ग्यासपुर में किराये के मकान में रह रही थी। दोनों फैक्टरी में काम करते थे। करीब ढाई माह पहले उनकी बेटी की पति से अनबन हो गई थी। इसके चलते वह अकेली रह रही थी। बेटी से संपर्क नहीं होने पर वह गांव पहुंचे तो वह नहीं मिली। लौटते समय रसूलपुर रोड पर यमुना बांध से पहले उनकी बेटी की गर्दन कटी लाश मिली थी। उसे जानवरों ने नोच रखा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बेटी की हत्या गांव ग्यासपुर के फरमान और अंश ने की है। वह उनकी बेटी से अक्सर झगड़ा करते थे। उन्होंने उनकी बेटी की पिटाई कर मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई वेदवीर की टीम ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि गुलिस्ता उस पर निकाह करने का दबाव बना रही थी, मगर वह मना कर रहा था। उसके ज्यादा दबाव बनाने पर उसने धारदार हथियार से उसकी गर्द पर हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

महिला की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला पर निकाह का दबाव बनाने के चलते वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। -संदीप धनखड़, एसीपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed