फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, youth, meet with girl, case file

नए साल पर परिचित युवती से मिलने गए युवक की डंडे और फरसे से हमला कर हत्या

Sat, 02 Jan 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
murder, youth, meet with girl, case file
युवक की हत्या के बाद निजी अस्पताल में जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव थरिया में नए साल पर अपनी परिचित युवती से मिलने गए युवक की डंडों से पीटकर और फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर गांव के बाहर फेंक दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि युवती ने फोन कर युवक के परिजनों को अपने भाइयों द्वारा घायल करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

गांव सांदल कलां निवासी प्रवीण कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई रवि जाहरी की शराब फैक्टरी का काम करता था। उसकी पड़ोसी गांव थरिया की युवती मुबीन से बोलचाल थी। रवि 31 दिसंबर की रात करीब आठ बजे युवती से मिलने बाइक पर गया था। रवि का दोस्त कुलवीर भी उसके साथ गया था। रवि ने अपने परिजनों को बताया था कि वह युवती से मिलकर जल्दी ही आ जाएगा। उसके बाद वह नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह वह गांव के बाहर रास्ते पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सिर पर फरसे से कई वार किए गए थे। परिजनों का कहना है कि रवि ने बताया था कि कोठड़े के पास युवती से बात करने के दौरान उसके परिवार के लोगों ने उनको देख लिया था। उसके बाद उन्होंने डंडों, राड और फरसे से हमला कर दिया। इस दौरान साथी कुलवीर मौका देखकर भाग गया। वह उसको मृत समझकर छोड़ गए। प्रवीण ने बताया कि रवि को पहले सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान शनिवार को रवि की मौत हो गई। पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने युवती के परिजन सद्दाम, नौशाद, महरूफ, इरशाद व अरमान को नामजद किया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रवीण ने युवती पक्ष के पांच लोगों को नामजद कराया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के साथ ही मृतक के दोस्त कुलवीर को भी तलाश रही है। उससे हकीकत सामने आ सकेगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed