फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, youth, dance on dj

डीजे पर नाचने के दौरान हुई कहासुनी में व्यक्ति की सीने में गोली मारकर हत्या

Tue, 16 Mar 2021 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
murder, youth, dance on dj
सोनीपत। गांव भठगांव में शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान हुई कहासुनी के बाद तीन हमलावरों ने शादी में गए व्यक्ति के सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। घायल को रोहतक के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भठगांव माल्यान निवासी अजय सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है। उनके गांव के परविंदर सिंह के घर में शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपने चचेरे भाई सतपाल के साथ गया था। रात में करीब साढ़े नौ बजे जब वह समारोह में पहुंचे तो वहां काफी भीड़ थी। इसी बीच सामने से हरीश, सचिन और एक अन्य आ गए। वह हाथ में डोगा बंदूक लिए हुए थे। उसके भाई को देखकर हरीश व सचिन कहने लगे कि सतपाल आ गया। इस पर उन्होंने एक अन्य से बंदूक ले ली। वह उनके पास आए और बंदूक सतपाल के सीने पर तान दी। वह कहने लगे कि उसे पहले हुए झगड़े का मजा चखाते हैं। यह कहकर उन्होंने सतपाल के सीने में गोली मार दी। गोली चलने से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। अजय अपने घायल भाई सतपाल को लेकर रोहतक के गांव खेड़ी साध स्थित निजी अस्पताल में पहुंचा। जहां पर उपचार के दौरान देर रात सतपाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और अजय कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

डीजे पर नाचने के दौरान हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों का डीजे पर नाचने के दौरान झगड़ा हुआ है। उसी झगड़े की रंजिश में शराब के नशे में होने के चलते सतपाल को गोली लगी है। हमलावर युवकों के नाम हरीश, सचिन व एक अन्य बताए गए हैं। अभी यह पता नहीं लग सका है कि वह कहां के रहने वाले हैं। इस बारे में शादी वाले घर में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हट जा ताऊ पाछै न गाने पर नाचते हुए हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार लोगों ने बताया कि शादी समारोह में हरियाणवी गाना हट जा ताऊ पाछै न बज रहा था। इस पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को हाथ से पीछे धकेल दिया था। इसे लेकर ही कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शादी की वीडियो मंगवाई है। इसके साथ ही लोगों से घटना स्थल पर बनाई गई मोबाइल रिकार्डिंग क्लिप देने की अपील की है।
दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
हमले में मौत का ग्रास बने सतपाल के पास दो बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी तीन साल व छोटी एक साल की है। वह ऑटो चलाकर परिवार का लालन-पालन करता था। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।
शादी समारोह में लगातार हो रहे रहे झगड़े
शादी समारोह के दौरान लगातार झगड़े हो रहे हैं। 13 मार्च का गांव गोपालपुर में शादी समारोह में संगीत के दौरान हुए झगड़े में युवक ने दो सगे भाइयों व पड़ोस में युवती को गोली मार दी थी। वहीं 14 मार्च को बरात घर से निकलने से पहले खरखौदा के वार्ड-6 में शादी वाले घर पर युवकों ने हमला कर दिया था।

वर्जन
शादी समारोह में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिली थी। मृतक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों का जल्द पता लगाया जाएगा। शुरुआती जांच में डीजे पर नाचने के दौरान झगड़े की बात सामने आई है, हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही असल कारणों का पता लग सकेगा।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed