फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, youth, case file on five persons

युवक की डंडों से पीटकर हत्या, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder, youth, case file on five persons
गोहाना। गांव मुंडलाना के युवक की डंडों से पीटा गया। शनिवार सुबह वह मृत मिला। सूचना पर पहुंची मुंडलाना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने युवक के भाई की शिकायत पर पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजन आरोपियों से कोई रंजिश नहीं बता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मुंडलाना निवासी सुमित ने बताया कि उसका भाई अमित (29) खेतीबाड़ी करता था। उसका भाई शुक्रवार देर शाम अपने दोस्त रविंद्र के पोल्ट्री फार्म पर गया था। आरोप है कि वहां पर रामनिवास, रोहतास, दीपक, अनिल व रोहित पहुंचे और अमित को अपने साथ ले गए। अमित को रामनिवास के जिम में ले जाया गया। वहां पर उसकी डंडों से पिटाई की गई। सूचना मिलने के बाद सुमित भी जिम में पहुंचा और वह अपने भाई अमित को घर ले आया। शनिवार सुबह अमित मृत मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना की मुंडलाना चौकी के इंचार्ज सतबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सुमित के बयान पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमित के परिजन फिलहाल आरोपियों से किसी तरह की रंजिश नहीं बता रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन ::::
युवक की मौत के मामले में परिजनों ने पांच युवकों पर आरोप लगाया है। जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed