{"_id":"5fd11c7b8ebc3e3e7d722eaa","slug":"murder-workers-case-file-after-one-month-sonipat-news-rtk5857125195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में साथी मजदूर की ईंट से हमला कर हत्या, एक माह बाद दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी में साथी मजदूर की ईंट से हमला कर हत्या, एक माह बाद दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
राई। गांव पलड़ी कलां में एक माह पहले खाने के खर्चे को लेकर हुई झगड़े में युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हमले के बाद युवक घायल हो गया था और उसने बाद में दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया। वहां पर युवक के परिजनों ने कह दिया था कि चिनाई का काम करते ईंट लगने से घायल हो गया था। उसके बाद उसका गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब युवक के ससुर ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिहार के जिला सुपौल के गांव बनकुलवा निवासी संपतलाल ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे गुलाबचंद व दामाद सुपौल के गांव सोहटा गिधरपट्टी निवासी मनोज सरदार और सोहटा के ही मिथुन सरदार, रामा सरदार और शम्भू सरदार तथा चार-पांच अन्य के साथ सितंबर में गांव पलड़ी कलां में आए थे। यहां पर वह किसान फुलकवार के खेत में रहते थे और किसानों के खेत में धान कटाई व अन्य मजदूरी के काम करते थे। सभी एक साथ खाना बनाकर खाते थे। संपतलाल का आरोप है कि 9 नवंबर को उसके दामाद मनोज का उसके गांव के ही रामा, शम्भू व मिथुन के साथ खाने के खर्चे को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसे उसने बीचबचाव कर सुलझा दिया था। उसी दिन शाम को जब वह खाना बना रहे थे तो तीनों ने मनोज से फिर से झगड़ा कर दिया था। झगड़े में मिथुन ने उसके दामाद के सिर में ईंट मार दी थी। बाद में रामा व शंभू ने भी ईंट व लात-घुसों से उस पर हमला कर दिया। हमले में मनोज बुरी तरह से घायल हो गया। उसने उसे बचाया था। संपत का आरोप है कि 10 नवंबर को उसके दामाद के हालत बिगड़ गई। जिस पर उसने व उसके बेटे ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई से वह उसे लेकर एम्स अस्पताल दिल्ली चले गए। जहां पर उपचार के दौरान 12 नवंबर को उसकी मौत हो गई। वहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद वह शव को लेकर बिहार चले गए और वहां अंतिम संस्कार कर दिया। अब संपत ने यहां आकर राई थाना में अपने दामाद की हत्या किए जाने की शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने संपत लाल के बयान पर तीनों हमलावरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एम्स में हादसा बताकर कराया पोस्टमार्टम
संपतलाल ने राई थाना पुलिस को बताया कि दामाद की हत्या के बाद से वह होश में नहीं था। जब एम्स में उसके दामाद की मौत हो गई तो पोस्टमार्टम के समय दिल्ली पुलिस को उसने लिखवा दिया था कि चिनाई का काम करते हुए छत से ईंट गिरने के कारण वह घायल हो गया था और अब मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर दे दिया था।
विज्ञापन
गांव में हुई पंचायत में भी आरोपियों ने कुबूला और धमकी दी
संपतलाल का आरोप है कि मनोज की हत्या के बाद जब वह गांव में पहुंचे तो वहां पंचायत हुई थी। जिसमें भी आरोपियों ने कुबूल किया था कि खाने के खर्चे को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में उन्होंने मनोज की हत्या कर दी है। उन्होंने उसके सिर पर ईंट से वार किए थे। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने वहां कहां था कि तुम्हें जो करना है वह कर लेना।
वर्जन
गांव पलड़ी कलां के खेतों में एक माह पहले मजदूर पर हमला करने व उसकी एम्स में मौत होने के मामले में ससुर के बयान पर तीन हमलावरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश के साथ ही मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।