फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, women, case file on husband and father inlaw

विवाहिता को पति और ससुर ने जहर खिलाकर मार डाला, हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
murder, women, case file on husband and father inlaw
खरखौदा। गांव बिधलान में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर दी। विवाहिता के भाई ने उसके पति व ससुर समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खानपुर कलां की रहने वाली ज्योति (24) की शादी 28 अप्रैल, 2017 को गांव बिधलान निवासी गुलशन के साथ हुई थी। ज्योति के भाई गांव खानपुर कलां निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर को सुबह गुलशन ने उसे फोन कर कहा था कि अपनी बहन को ले जा नहीं तो उसे जान से मार देंगे। उसके बाद फोन काट दिया गया। दोबारा उसके पास फोन करने पर किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। जिस पर वह अपनी मां कृष्णा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर जाने के लिए निकल पड़ा। जब वह गांव बिधलान से एक किलोमीटर पहले पहुंचे तो उसकी बहन को गंभीर हालत में कार के अंदर डालकर लाया जा रहा था। जिस पर उसने अपनी मां को कार में बैठा लिया। वह अपनी बहन को लेकर खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचे, जहां उसकी बहन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोनू ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने कार के अंदर उसकी मां को बताया कि उसके पति गुलशन व ससुर धर्मपाल ने मारपीट कर उसे जबरन जहर खिला दिया था। उसकी दो ननद भी मारपीट में मौजूद थी। पुलिस ने सोनू के बयान पर चारों के खिलाफ हत्या, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया
ज्योति की हत्या के बाद उसकी मासूम बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। उसकी करीब दो साल की बेटी कशिश व सात माह की बेटी गुंजन है। उन दोनों मासूमों को तो यह भी नहीं पता कि उनकी मां उन्हें छोड़कर जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला की मौत के मामले में भाई ने जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed