{"_id":"6699a62442bcbd98ea031404","slug":"murder-of-uncle-for-insurance-claim-the-accused-had-brought-a-pistol-from-meerut-for-rs-50000-sonipat-news-c-197-1-snp1001-121556-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा क्लेम के लिए मामा की हत्या : आरोपी मेरठ से 50 हजार में लेकर आया था पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा क्लेम के लिए मामा की हत्या : आरोपी मेरठ से 50 हजार में लेकर आया था पिस्तौल
Fri, 19 Jul 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
- केएमपी पर डेयरी संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे समेत दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव जठेड़ी के पास डेयरी संचालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार भांजा वारदात के लिए मेरठ से पिस्तौल लेकर आया था। पुलिस टीम हथियार मुहैया कराने वाले की तलाश में उत्तर प्रदेश के मेरठ में छापे डाल रही है। पुलिस ने आरोपी भांजे व उसके साथी को पांच दिन के रिमांड पर ले रखा है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने साथी को दो लाख रुपये देने के लिए एक माह का समय दिया था।
दिल्ली के आजादपुर स्थित गोपाल नगर निवासी नरेश कुमार ने 28 जून को राई थाना पुलिस को बताया था कि उनके भाई सुरेश (42) पहले दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित घर में रहते थे। वह आजादपुर मंडी में दूध डेयरी चलाते थे। पत्नी से मनमुटाव के बाद वह अब दूध डेयरी में अकेले रहने लगे थे। सुबह चार बजे उन्हें केएमपी पर सुरेश की हत्या किए जाने का पता लगा था। मामले में राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार व जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार की टीम ने मृतक सुरेश के भांजे गांव शाहपुर तगा निवासी मयंक व उसके दोस्त सागर को गिरफ्तार कर हत्या से पर्दा उठाया था। मयंक ने पुलिस को बताया है कि उनके मामा सुरेश ने 50 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली थी। इसमें उसकी मां राधा को नॉमिनी बनाया था। उसने बीमा राशि को हड़पने के लिए मामा सुरेश की हत्या कराई थी। इसके लिए अपने दोस्त सागर को साथ मिलाया था। हत्यारोपी मयंक ने बताया है कि मामा की हत्या के लिए यूपी के मेरठ स्थित कंकरखेड़ा से 50 हजार रुपये में पिस्तौल खरीदी थी। अब पुलिस हथियार उपलब्ध कराने वाले की तलाश कर रही है।
दोस्त को एक माह में देने थे दो लाख रुपये
पुलिस ने मामले में सागर को भी पकड़ा है। जिसे मयंक ने दो लाख रुपये देने की बात कही थी। उसे दो लाख रुपये हत्या के एक माह बाद देने को कहा था। सागर अब पैसे मांग रहा था। मयंक ने उसे कहा था कि बीमा के रुपये मिलने के बाद देगा। उससे पहले ही वह पकड़े गए। पुलिस मामले में मयंक की मां के बारे में जानकारी जुटा रही है।