फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of a young man with a knife in a dispute over bursting firecrackers in the street

पटाखे फोड़ने के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Murder of a young man with a knife in a dispute over bursting firecrackers in the street
गौरव। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
शहर के सैनीपुरा मोहल्ले में छोटी दिवाली की रात गली में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने दो युवकों व उनके पिता पर चाकू व डंडे से हमला कर दिया। हमले में घायल एक युवक को सामान्य अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उसके भाई व पिता को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उन्हें उपचार के बाद वीरवार को छुट्टी मिल गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मामले में आरोपी भाइयों व उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैनीपुरा मोहल्ला निवासी श्याम सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसके पास तीन बेटे सचिन, सुमित व गौरव हैं। बुधवार रात छोटी दिवाली पर उसका बेटा सचिन घर के बाहर गली में पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान आवाज सुनकर पड़ोसी मोहित उर्फ लीमा व उसका भाई मनीष बाहर आए और सचिन के साथ झगड़ा करने लगे। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। वह पटाखा चलाने को लेकर विवाद करने लगे। श्याम सिंह ने बताया कि शोर सुनकर वह और उसका बेटा गौरव (21) व सुमित भी बाहर आ गए। हमने मोहित और उसके साथियों को समझाने का प्रयास किया। त्योहार होने के चलते झगड़ा नहीं करने को समझाया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुए। इसी दौरान मोहित व उसके भाई मनीष ने उन पर चाकू व डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने उसके सिर पर हमला कर दिया। इस पर उसका बेटा सचिन उसे अस्पताल में ले गया। इसी दौरान उन्होंने गौरव व सुमित पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों के आने के बाद हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। उसे व उसके बेटों को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में श्याम सिंह और सुमित को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने श्याम सिंह की शिकायत पर मोहित उर्फ लीमा और उसके भाई मनीष कुमार और उनके पिता जसवंत और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने वीरवार को सामान्य अस्पताल में गौरव के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मोहित, उसके भाई मनीष व पिता जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से वारदात में प्रयुक्त चाकू व डंडा बरामद कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक माह पहले भी हो गया था झगड़ा
श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे गौरव और सचिन का एक महीना पहले भी किसी बात को लेकर मोहित से विवाद हुआ था। उस समय मामला रफा-दफा करा दिया था। उसके बावजूद वह उसके बेटे से रंजिश बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनीपुरा में पसरा मातम, नहीं मना त्योहार
युवक की हत्या के बाद सैनीपुरा में मातम पसर गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल था। गौरव शहर के निजी अस्पताल में काम करता था। वह वारदात से कुछ समय पहले ही घर पहुंचा था। वहीं दिवाली पर आसपास के क्षेत्र में भी मातम पसरा रहा।
वर्जन
सैनीपुरा में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के बाद आरोपी युवक, उसके भाई व पिता को गिरफ्तार कर लिया है। चाकू व डंडा बरामद कर लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

- इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत

युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद

युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद- फोटो : Sonipat

सैनीपुरा में हुई वारदात के बाद सीने पर लगे चाकू का घाव दिखाता सुमित। संवाद

सैनीपुरा में हुई वारदात के बाद सीने पर लगे चाकू का घाव दिखाता सुमित। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed