{"_id":"31306051cb7a6c6eedde6053ec22ed82","slug":"murder-hindi-news-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर सहायक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर सहायक की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-3 स्थित पार्श्वनाथ रेजीडेंसी परिसर में एक प्रापर्टी डीलर के सहायक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गांव रोहणा निवासी अमित कुमार फिलहाल कबीरपुर में रह रहा था। वह पार्श्वनाथ रेजीडेंसी परिसर स्थित प्रापर्टी डीलर के पास सहायक का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार देर शाम कार्यालय में था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह अमित का शव उसके प्रापर्टी डीलर कार्यालय के पास बरामद किया गया। उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। आसपास के लोगों ने मामले की थाना सदर के अंतर्गत सेक्टर-3 चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी अजय मलिक व सेक्टर-3 चौकी प्रभारी बीर सिंह ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अमित के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शीघ्र ही हत्यारोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
बीर सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-3