फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder faloup

युवक के शरीर में मिली आठ गोलियां, हमलावर पकडने के बाद शव लेने पर अड़े परिजन, पुलिस ने समझाकर दाह संस्कार कराया

Tue, 26 Nov 2019 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
murder faloup
नाहरा गांव में शव लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : Sonipat
कुंडली/सोनीपत। छतेहरा स्थित सर्विस स्टेशन पर नाहरा गांव के युवक की हत्या के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके शरीर से आठ गोलियां निकली है और उसे चार गोलियां सिर, तीन छाती व एक पेट में लगी थी। यह जरूर है कि उसको गोली मारने में दो पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है और उसके शरीर से मिली एक गोली देशी पिस्टल से चलाई गई थी। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजन पहले हमलावर को पकड़े जाने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। जिसके बाद एसएचओ ने दो दिन में हमलावर की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। इस मामले में पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए मोबाइल के डंप उठाने शुरू कर दिए हैं, जिससे हमलावर तक पहुंचा जा सके। पुलिस मामले में जल्द ही हमलावर को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

गांव नाहरा व वर्तमान में दिल्ली के वजीराबाद में रहने वाला अनिल (19) रविवार को अपनी मां, भाई व बहन के साथ नरेला अपने चचेरे भाई सोनू की शादी में आया था। वह मुखर्जी नगर दिल्ली में कोचिंग लेता था। सोमवार को उसके भाई की शादी के बाद नरेला में रिसेप्शन था। वहां से वह दोपहर बाद अपनी कार लेकर गांव नाहरा में अपने बंद घर को देखने के लिए चला गया था। वहां से वह गांव छतेहरा के पास स्थित थ्री-डी सर्विस स्टेशन पर अपनी कार धुलवाने के लिए गया था। जहां पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे एक युवक ने अनिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उसकी हत्या कर दी थी। वहां पुलिस को 16 खोखे मिले थे और अनिल के शरीर पर गोली के काफी निशान थे। जिससे माना जा रहा था कि उसकी 16 गोलियां मारकर हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके बाद से हमलावर की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

शरीर में मिलीं एक देशी और सात 9 एमएम पिस्टल की गोलियां
नागरिक अस्पताल में मंगलवार को अनिल के शव का पोस्टमार्टम किया गया। उसके सिर में चार गोलियों के निशान मिले। वहीं छाती में तीन गोलियों के निशान, पेट के नीचे एक गोली लगने का निशान मिला। उसके शरीर से निकली गोलियों के आधार पर बताया जा रहा है कि पेट के पास लगी गोली देशी पिस्टल से चलाई गई थी। बाकी गोलियां 9 एमएम पिस्टल की हैं। इस तरह साफ है कि हत्या में दो पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह से नजर रखे जाने का शक
अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि अनिल की किसी से कहासुनी नहीं हुई थी। पिता की हत्या के बाद परिवार सहित गांव को छोड़ दिया था। अपने चचेरे भाई की शादी के रिसेप्शन में शिरकत करने के लिया आया था। परिजनों को शक है कि उसी समय से उसपर नजर रखी जा रही थी। जिसके बाद वह कार धुलवाने पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि पूरे षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या की गई हैं।
राजू बसौदी गैंग ने की थी पिता की हत्या
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता की हत्या की घटना को राजू बसौदी गैंग ने अंजाम दिया है। वारदात में शामिल पवन उर्फ तोतला फरार चल रहा है। जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है। उस घटना में आरोपी पवन उर्फ तोतला अभी तक फरार है और पुलिस उसे अभी तक नहीं पकड़ सकी है।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
नागरिक अस्पताल से शव को लेकर परिजन गांव में पहुंचे। जहां शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने मना कर दिया। परिजनों ने शव को घर के बाहर रखकर कहा कि वह शव का अंतिम संस्कार तभी करेंगे, जब आरोपी पकड़े जाएंगे। जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए और कुंडली एसएचओ रविंद्र ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

--
मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं। घटनास्थल से मोबाइल डंप उठाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जायेगा। राजू बसौदी गैंग पर वारदात को अंजाम देने का शक है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। -रविंद्र कुमार, एसएचओ कुंडली थाना।

शव के पास विलाप करते परिजन

शव के पास विलाप करते परिजन- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed