{"_id":"5eb0560f8ebc3e90743f2d3f","slug":"murder-child-fathers-aunt-arrest-gohana-sonipat-news-rtk553606232","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की चाची ने की थी 11 माह के बच्चे की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की चाची ने की थी 11 माह के बच्चे की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
गोहाना में मासूम बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसकी रिश्ते की दादी।
- फोटो : Sonipat
गोहाना। शहर के फव्वारा चौक के निकट पानी की टंकी में 11 माह के मासूम को डूबो कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पर्दा उठाते हुए बच्चे की चचेरी दादी को गिरफ्तार किया है। बच्चे के पिता की चाची ने ही मासूम को जिंदा पानी की टंकी में डाल दिया था और बच्चे की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला का कहना है कि परिवार में उसे नजरअंदाज किए जाने के चलते कुंठा में उसने घटना को अंजाम दिया।
शहर में वार्ड 14 निवासी कश्मीरी लाल और उनके परिजन फव्वारा चौक के निकट बत्रा पेंट हाउस के नाम से शोरूम चलाते हैं। शोरूम की पहली मंजिल पर रिहायशी भवन है। यहां पर कश्मीरी लाल व उनके भाई प्रेम का संयुक्त परिवार रहता है। कश्मीरी लाल के बेटे यतिन का 11 माह का बेटा दैविक था। प्रेम व उनकी पत्नी सविता के बेटे राघव की शादी नहीं हुई है। 29 अप्रैल की रात को यतिन व उसकी पत्नी तान्या कमरे में अपने बेटे दैविक के साथ सो रहे थे। 30 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े तीन बजे तान्या ने अपने बेटे को दूध पिला कर दोबारा सुला दिया था। उस दिन सुबह परिजन जगे तो दैविक बेड पर नहीं था। परिजनों ने तलाश की तो दैविक छत पर रखी पानी की टंकी में मृत मिला था। शहर थाना पुलिस ने कश्मीरी लाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
जांच अधिकारी वेदपाल की टीम ने इस घटना में सोमवार को यतिन की चाची सविता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सविता से पूछताछ की तो उसने बताया कि परिवार के सभी सदस्य उसे नजरअंदाज करते थे और उसे मान-सम्मान नहीं दिया जाता था। इस पर सविता ने पूरे परिवार को सबक सिखाने की ठान ली। 30 अप्रैल को तड़के यतिन के कमरे का दरवाजा खुला था और सविता ने उसी का फायदा उठा कर दैविक को कमरे से उठाया और उसे छत पर ले गई। दैविक को जिंदा ही पानी की टंकी में फेंक दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वर्जन
परिवार के कलह के चलते सविता ने मासूम दैविक को जिंदा पानी की टंकी में डाल दिया था, जिससे उसकी मौत हुई थी। सविता को गिरफ्तार करके अदालत में पेश गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- वेदपाल, जांच अधिकारी शहर थाना गोहाना