{"_id":"622cf3101641e3649c4e0515","slug":"murder-case-registered-in-the-case-of-death-of-a-person-who-drowned-in-the-drain-nine-months-ago-sonipat-news-rtk6409378200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने पहले ड्रेन में डूबने से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने पहले ड्रेन में डूबने से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
नौ महीने पहले ड्रेन में डूबने से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में अब हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि चार लोगों ने मिलकर उसके पिता की हत्या की थी। इसको लेकर उसने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी राजबीर सिंह (45) का शव भैंसवान चौकी पुलिस की टीम ने 7 जून, 2021 को गांव माहरा से गुजर रही ड्रेन-12 से बरामद किया था। इस पर पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा-174 के तहत कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनको सौंप दिया था। अब मृतक राजबीर सिंह के बेटे अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके पिता की हत्या की गई थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पिता राजबीर सिंह 6 जून, 2021 को धर्मपाल, रमेश सैनी मंगानिया, बुच्चा व घंटी राम के साथ ड्रेन-12 पर नहाने के लिए गए थे। उस दिन उसके पिता देर शाम तक घर नहीं आए। उन्होंने उनकी काफी तलाश की, जो अगले दिन उन्हें सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक वीडियो देखा। वीडियो के माध्यम से पता चला कि उसके पिता का शव गांव माहरा में ड्रेन में मिला है। वहां मौजूद लड़कों ने उनके शव को निकाला और भैंसवान खुर्द पुलिस को सौंपा। अजय ने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या की गई है। उसने हत्या का आरोप धर्मपाल, रमेश सैनी मंगानिया, बुच्चा व घंटी राम पर लगाया है।
युवक के पिता का शव बरोदा थाना पुलिस के तहत भैंसवान खुर्द चौकी की टीम ने बरामद किया था। ड्रेन में डूबने से हुई मौत को लेकर पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की थी। अब उसके बेटे ने अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शहर थाना पुलिस टीम बरोदा थाना से एफएसएल समेत अन्य रिपोर्ट निकलवाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर बदन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।