फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder at a dhaba: The miscreants ran away after committing the crime in 51 seconds, kept firing bullets.

ढाबे पर हत्या : 51 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश, चलाते रहे धड़ाधड़ गोलियां

Sun, 10 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Murder at a dhaba: The miscreants ran away after committing the crime in 51 seconds, kept firing bullets.
-नीतू दाबोदिया गैंग से जुड़ा था सुंदर मलिक का नाम
विज्ञापन


-हत्या, रंगदारी मांगने व मकोका सहित आठ मामलों में रहा है नामज

सोनीपत। मुरथल स्थित गुलशन ढाबे पर शराब कारोबारी व नीतू दाबोदिया गैंग के शार्प शूटर सुंदर मलिक की हत्या को बदमाशों ने 51 सेकेंड में अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश धड़ाधड़ गोलियां चलाते रहे और बाद में वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। नीतू दाबोदिया गैंग से जुड़े सुंदर मलिक पर हत्या, रंगदारी मांगने व मकोका सहित आठ मुकदमे दर्ज थे। सुंदर की हत्या के बाद भाऊ गैंग के नाम पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर वारदात की जिम्मेदारी ली गई है।

मूलरूप से गांव सरगथल फिलहाल पटेल नगर निवासी सुंदर मलिक रात करीब दस बजे के बाद गुलशन ढाबे पर पहुंचा था। पुलिस ने उसके पास से 20 से 25 हजार रुपये बरामद किए है। उसके बावजूद उसने ढाबे या आसपास के होटल में कमरा नहीं लिया। ऐसे में इस अंदेशे से मना नहीं किया जा सकता कि उसे ढाबे पर बुलाया गया था। उसके बाद वह गाड़ी में ही सो गया। सुबह उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमलावरों ने 51 सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि हमलावर सुबह 8 बजकर 32 मिनट और 16 सेकेंड पर उसके पास आए थे। उन्होंने आते ही उसकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। उसके बाद बीच की सीट पर बैठे सुंदर का बाहर खींच लिया। उस समय सुंदर एक हमलावर से भिड़ गया और उसे गिरा दिया। इस दौरान उसका दूसरा साथी अंधाधुंध फायरिंग करता रहा। उसने सुंदर की गर्दन के पास ही 10 से अधिक फायर कर दिए। जिसके बाद हमलावर 8 बजकर 33 मिनट व 7 सेकेंड पर भाग गए। इस दौरान एक हमलावर के पैर से खून निकलता दिख रहा है। अंदेशा है कि उसके पैर में उसके साथी की गोली लगी होगी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन




आठ मामलों में था नामजद

सुंदर का नाम कुख्यात नीतू दाबोदिया गैंग से जुड़ा था। उस पर दिल्ली के नरेला में मकोका एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, उस पर हिसार में रंगदारी मांगने, दिल्ली में पुलिस टीम पर हमला करने के दो मुकदमे, सदर गोहाना में धमकी देने, सदर सोनीपत में जानलेवा हमला करने, सिटी सोनीपत में चोरी, मुरथल में लूटपाट करने, सदर रोहतक में रंगदारी मांगने, सिविल लाइन में अवैध शस्त्र अधिनियम व पानीपत में धमकी देने का मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बहनों का इकलौता भाई था सुंदर

हमलावरों की गोली का शिकार हुआ सुंदर मलिक दो बहनों का इकलौता भाई था। उनके परिवार में अब पत्नी के अलावा छह साल का बेटा व तीन साल की बेटी है। सुंदर की पत्नी गृहिणी है।




भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर ली वारदात की जिम्मेदारी

भाऊ रिटोलिया के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुंदर की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। सोशल मीडिया पर लिखा है कि हां भाई जय भोले की। आज मुरथल सोनीपत में जो सुंदर का मर्डर हुआ है वो मैंने, हिमांशु भाऊ ने करवाया है। यो खुद को बड़ा गुंडा माना करता। सोशल मीडिया पर कुछ भी बोलता था। हम हर आदमी को जो हमारे खिलाफ चलता है रिजल्ट देते हैं। आगे भी धमाके होते रहेंगे। और जो भी एडवांस चले त्यार रहो मौत कभी भी आ सकती है। भाऊ रिटोलिया, नीरज फरीदपुर, काला खरेमपुरिया, सौरभ गाडौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed