फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal ward reservations...Outgoing senior deputy mayor's ward becomes SC woman's, shock to many councillors

Sonipat News: निगम वार्ड आरक्षण...निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर का वार्ड हुआ एससी महिला, कई पार्षदों को भी झटका

Thu, 15 Jan 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal ward reservations...Outgoing senior deputy mayor's ward becomes SC woman's, shock to many councillors
फोटो 24: सोनीपत लघु सचिवालय में हुई तदर्थ समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त, निगम अ​धिकारी व निवर - फोटो : 15 साल से कर रही लड्डू गोपाल की सेवा
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर लघु सचिवालय में बुधवार शाम 22 वार्डों के लिए ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा का वार्ड नंबर 9 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पहले यह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन

निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर समेत चार पार्षद वार्ड आरक्षण के चलते आगामी निगम चुनाव अपने वर्तमान वार्डों से नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे में वार्ड आरक्षण के ड्रॉ ने शहर की सियासत में बड़ा उलटफेर किया है। ये सभी दूसरे अनारक्षित वार्डों से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में बुधवार शाम लघु सचिवालय में नगर निगम के 22 वार्डों के लिए ड्रॉ निकाला गया। आरक्षण ड्रॉ के बाद कई अनुभवी चेहरों की दावेदारी खत्म हो गई है जबकि नए चेहरों के लिए रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉ के तहत वार्ड नंबर 01, 03, 04, 05, 07, 08, 12, 13, 14, 15, 16, 19, 20, 21 व 22 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। इनमें वार्ड नंबर 5, 12, 14 व 21 सामान्य वर्ग की महिला सदस्यों के लिए आरक्षित होगा।
कौन-कौन हुआ बाहर, किसे लगा झटका
सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा का वार्ड-9 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया। इससे वह यहां से चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं। इस वार्ड से चुनाव की तैयारी कर रहे कई अन्य दावेदारों को भी झटके लगे हैं।
-वार्ड-6 से निवर्तमान पार्षद रेनू सैनी का वार्ड पिछड़ा वर्ग-ए (महिला) के लिए आरक्षित होने से उनका यहां से चुनाव लड़ना संभव नहीं रहा। वह पिछड़ा वर्ग-बी से आती हैं।
-वार्ड-14 से निवर्तमान पार्षद सूर्या दहिया का नया वार्ड-10 बना, जो बीसी-ए के लिए आरक्षित होने से वे भी यहां से बाहर हो गए हैं।
-वार्ड-17 से अनुसूचित जाति कोटे से निवर्तमान पार्षद नवीन तंवर का वार्ड-18 महिला आरक्षित घोषित हुआ, जिससे उनकी दावेदारी समाप्त हो गई है।
बीसी ए और बी के लिए यह वार्ड आरक्षित
पिछड़ा वर्ग ए के लिए वार्ड नंबर 6 व 10 आरक्षित होंगे, जिनमें वार्ड नंबर 6 पिछड़ा वर्ग ए की महिला सदस्य के लिए आरक्षित होगा। वहीं 10 नंबर वार्ड से पिछड़ा वर्ग ए का पुरुष या महिला कोई भी चुनाव लड़ सकता है। पिछड़ा वर्ग बी की महिला सदस्य के लिए वार्ड नंबर 11 आरक्षित होगा।
नए सिरे से करना होगा उम्मीदवारों का चयन
वार्ड आरक्षण ने साफ कर दिया है कि नगर निगम चुनाव में अनुभव से ज्यादा गणित हावी रहेगा। कई पुराने और मजबूत पार्षद भले ही बाहर हो गए हों लेकिन इससे नए चेहरों और महिलाओं को आगे आने का अवसर मिला है। राजनीतिक दलों को अब नए सिरे से उम्मीदवार चयन की रणनीति बनानी होगी।

इस दौरान निगम आयुक्त हर्षित कुमार, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, उप निगम आयुक्त से हरदीप सहित निवर्तमान पार्षद हरिप्रकाश सैनी, अतुल जैन, सुरेंद्र नैय्यर, पुनीत राई, सुरेंद्र मदान, इंदू वलेचा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed